फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Rain and snowfall in Himachal this time monsoon may arrive a week earlier

Himachal Weather: हिमाचल में बारिश-बर्फबारी, इस बार एक सप्ताह पहले दस्तक दे सकता है मानसून; जानें अपडेट

Sun, 11 May 2025 10:31 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 11 May 2025 10:31 AM IST
सार

Himachal Weather: हिमाचल में एक सप्ताह पहले ही 20 जून तक मानसून पहुंच सकता है। प्रदेश के इतिहास में सबसे पहले साल 2000 में नौ जून को मानसून पहुंचा था। 

विज्ञापन
Himachal Weather Rain and snowfall in Himachal this time monsoon may arrive a week earlier
शिमला के रिज मैदान पर बारिश के दौरान छाता लिए अपने गंत्वय की ओर जाते लोग । - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में मई महीने में भी ठंड का दौर जारी है। शनिवार सुबह चंबा के सचे जोत, रोहतांग समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और शिमला-कांगड़ा, कुल्लू, लाहौल जैसे कई क्षेत्रों में बारिश हुई। 16 मई तक हिमाचल के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। 

विज्ञापन




इस बार हिमाचल में एक सप्ताह पहले ही 20 जून तक मानसून पहुंच सकता है। केरल से दक्षिण पश्चिम मानसून की रफ्तार सामान्य रही तो हिमाचल पहुंचने में बीते कुछ वर्षों का रिकॉर्ड टूटेगा। प्रदेश के इतिहास में सबसे पहले साल 2000 में नौ जून को मानसून पहुंचा था। साल 2024 में 27 और 2023 में 24 जून को मानसून ने प्रवेश किया। प्रदेश में मानसून के पहुंचने की सामान्य तारीख 22 जून मानी गई है। सबसे अधिक देरी से 5 जुलाई, 2010 को मानसून पहुंचा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- छात्रवृत्ति घोटाला : 6 विवि पर केस, सर्च वारंट जारी, सीबीआई ने कोर्ट में किया था आवेदन; जानें पूरा मामला 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार मौजूदा परिस्थितियों के अनुसार प्रदेश में 20 जून के आसपास दक्षिण पश्चिम मानसून हिमाचल में पहुंचेगा। इस वर्ष मानसून सीजन के दौरान सामान्य बारिश के आसार हैं। 10 से 15 जून के बीच प्री मानसून बौछारें पड़ने की संभावना है। उधर, शनिवार को लाहौल की पहाड़ियों पर बर्फबारी और कुल्लू, मनाली, सिस्सू व अटल अनल के दोनों छोर में बारिश हो रही है। इससे लाहाैल-स्पीति और कुल्लू जिला में तापमान में गिरावट आई है। 

मई में अब तक सामान्य से 31 % अधिक बारिश
हिमाचल में 1 से 10 मई तक सामान्य से 31% अधिक बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि में 22 मिमी बारिश को सामान्य माना गया, लेकिन 28.9 मिमी  बारिश हुई। बिलासपुर में सामान्य से 351, हमीरपुर में 331, कांगड़ा में 123, मंडी में 145, शिमला में 116, सिरमौर में 309, सोलन में 269 व ऊना में 89% अधिक बारिश हुई। किन्नौर में 78, कुल्लू में 28 और लाहौल-स्पीति में 47% कम बारिश दर्ज हुई।

अच्छी होगी बारिश, चार दिन पहले  केरल में पहुंच सकता है मानसून 
देश में इस बार मानसून तय समय से चार दिन पहले दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के 27 मई को केरल पहुंचने की संभावना है। आमतौर पर केरल में मानसून एक जून को पहुंचता है। अनुमान जताया जा रहा है कि अच्छी बारिश होगी। मौसम विभाग के आंकड़े के अनुसार, यदि मानसून केरल में उम्मीद के अनुसार पहुंचता है तो यह 2009 के बाद भारतीय मुख्य भूमि पर मानसून का समय पूर्व आगमन होगा। उस समय मानसून ने 23 मई को दस्तक दी थी। भारतीय मुख्य भूमि पर मानसून के आगमन की आधिकारिक घोषणा तब की जाती है जब यह केरल पहुंचता है। दक्षिण-पश्चिम मानसून 8 जुलाई तक पूरे देश में छा जाता है। यह 17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से पीछे हटना शुरू करता है और 15 अक्तूबर तक पूरी तरह से वापस हो जाता है। 

बीते साल 30 मई को पहुंचा था
मानसून बीते साल 30 मई को दक्षिणी राज्य में आया था। 2023 में 8 जून को, 2022 में 29 मई को, 2021 में 3 जून को, 2020 में 1 जून को, 2019 में 8 जून को केरल आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed