फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Rain and snowfall forecast in many areas of Himachal on Thursday

Himachal Weather: हिमाचल में वीरवार को कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान, जानें मौसम अपडेट

Thu, 27 Mar 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो/संवाद/शिमला/केलांग।
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद/शिमला/केलांग। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 27 Mar 2025 01:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में वीरवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। शुक्रवार को कैसा रहेगा जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Weather Rain and snowfall forecast in many areas of Himachal on Thursday
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल में अलर्ट के बीच बुधवार को रोहतांग और बारालाचा दर्रा समेत चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई। करीब 43 दिन बाद जलोड़ी दर्रा बस सेवा के लिए बहाल हो गया है। वीरवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। शुक्रवार से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। बिलासपुर और ऊना में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। बदले मौसम के बीच न्यूनतम तापमान भी माइनस से बाहर आ गया है। मंगलवार रात को केलांग में न्यूनतम पारा 0.8 डिग्री दर्ज हुआ।

विज्ञापन


मनाली-लेह मार्ग स्थित बारालाचा और रोहतांग दर्रा समेत ऊंची चोटियों पर बुधवार को हल्की बर्फबारी हुई। लाहौल-स्पीति में लोकनिर्माण विभाग के अधीन 43 संपर्क सड़कें अवरुद्ध हैं और बिजली के दो ट्रांसफार्मर बंद हैं। स्पीति उपमंडल में 9, उदयपुर उपमंडल में 14 और लाहौल मंडल में 20 सड़कें अवरुद्ध हैं। बाह्य सराज को जोड़ने वाला औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 बसों के लिए 43 दिन बाद बहाल हो गया। एनएच प्राधिकरण ने सड़क से बर्फ हटा दी है। बुधवार को बड़ानाला से लेकर जलोड़ी दर्रा तक बसों के लिए पासिंग पॉइंट बनाए गए। एनएच प्राधिकरण ने परिवहन निगम को बस चलाने की अनुमति दे दी है। 97 किलोमीटर लंबा औट-बंजार-सैंज हाईवे 11 फरवरी को हुई बर्फबारी के बाद बंद हो गया था।
विज्ञापन


मंगलवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 0.8, कुकुमसेरी में 1.1, कल्पा में 5.2, सोलन में 11.0, मनाली में 11.4, ऊना में 12.5, बिलासपुर में 12.6, शिमला में 13.6, नाहन में 14.1, मंडी में 14.7 और कांगड़ा में 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख क्षेत्रों में ये रहा तापमान
 
क्षेत्र अधिकतम तापमान
बिलासपुर  34.6
ऊना 34.4
धौलाकुआं 33.8
बरठीं 32.3
सुंदरनगर 32.2
कांगड़ा  31.1
मंडी 30.9
सोलन 30.5
नाहन 29.3
चंबा 29.2
भुंतर 28.0
शिमला 23.0
मनाली 21.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed