फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Plains districts are hot light snowfall on Rohtang Pass and Lahaul peaks Full Update

Himachal Weather: मैदानी जिले तपे, रोहतांग दर्रा और लाहौल की चोटियों पर हल्की बर्फबारी, इस दिन से बदलेगा मौसम

Fri, 04 Apr 2025 02:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो/संवाद/शिमला/केलांग।
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद/शिमला/केलांग। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 04 Apr 2025 02:00 AM IST
सार

Himachal Ka Mausam: हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार से प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। आठ और नौ अप्रैल को मौसम में फिर बदलाव आने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Weather Plains districts are hot light snowfall on Rohtang Pass and Lahaul peaks Full Update
रिज मैदान शिमला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मैदानी जिला जहां गर्मी से तपने लगे हैं, वहीं वीरवार को रोहतांग दर्रा सहित लाहौल की चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई। बर्फबारी के बाद घाटी में कई क्षेत्र ठंड की चपेट में आ गए हैं। बुधवार रात को उच्च पर्वतीय क्षेत्र कुकुमसेरी में न्यूनतम पारा माइनस और केलांग में शून्य के करीब रिकॉर्ड हुआ है। शुक्रवार से प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। आठ और नौ अप्रैल को मौसम में फिर बदलाव आने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इन दो दिनों के दौरान बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


वीरवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने के पूर्वानुमान के बीच जनजातीय इलाकों में दोपहर बाद हल्की बर्फबारी हुई। रोहतांग दर्रा समेत ड्रिल्बू पीक, घेपन पीक के साथ कुंजम दर्रा में हल्की बर्फबारी हुई। ठंड के कारण घाटी में घरों में एक बार फिर तंदूर जलने शुरू हो गए। हल्की बर्फबारी के कारण मनाली-लेह और सिस्सू-रोहतांग सड़क बहाली में जुटे बीआरओ की टीम को ठंड का समाना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि खराब मौसम के बावजूद सीमा सड़क संगठन मनाली लेह और ग्रांफू-समदो सड़क बहाली में जुटा हुआ है। उधर, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पार हो गया है। शिमला, मनाली, डलहौजी, कसौली और धर्मशाला में भी गर्मी का असर बढ़ने लगा है। वीरवार को राजधानी शिमला में दोपहर के समय हल्के बादल छाए लेकिन कुछ देर में ही छंट भी गए। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी मौसम साफ रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आठ और नौ अप्रैल को चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिले में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में नौ अप्रैल तक मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। बुधवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 13.4, सुंदरनगर में 9.0, भुंतर में 7.0, कल्पा में 3.0, धर्मशाला में 12.3, ऊना में 8.2, नाहन में 16.1, केलांग में 0.3, पालमपुर में 10.0, सोलन में 8.8, मनाली में 7.6, कांगड़ा में 11.8, मंडी में 11.6, बिलासपुर में 12.5, चंबा में 9.0, डलहाैजी में 11.2, कुफरी में 7.4, धाैलाकुआं में 10.0, बरठीं में 7.2, कसाैली में 14.6, पांवटा साहिब में 15.0 और देहरा गोपीपुर में 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 35.4
सुंदरनगर 32.6
सोलन 32.4
कांगड़ा  31.8
नाहन 31.4
मंडी 30.4
धर्मशाला  29.0
चंबा 28.8
भुंतर 28.7
शिमला 22.6
मनाली 21.4
केलांग 9.8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed