फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Hot winds blew in the plain districts temperature above 30 degrees in 14 places

Himachal Weather: मैदानी जिलों में चलीं गर्म हवाएं, 14 जगह पारा 30 डिग्री से ज्यादा; जानें मौसम अपडेट

Mon, 28 Apr 2025 09:14 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 28 Apr 2025 09:14 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार और बुधवार को भी प्रदेश के मध्य पर्वतीय और मैदानी जिलों में गर्मी सताएगी। 29 और 30 अप्रैल को प्रदेश के इन क्षेत्रों में गर्म हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Weather Hot winds blew in the plain districts temperature above 30 degrees in 14 places
डिजाइन फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा सहित मंडी, सिरमौर और सोलन के कई क्षेत्रों में सोमवार को गर्म हवाएं चलीं। प्रदेश के 14 स्थानों में अधिकतम पारा 30 डिग्री से अधिक पहुंच गया है। मंगलवार और बुधवार को भी प्रदेश के मध्य पर्वतीय और मैदानी जिलों में गर्मी सताएगी। 29 और 30 अप्रैल को प्रदेश के इन क्षेत्रों में गर्म हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कांगड़ा, बिलासपुर और हमीरपुर में पारा 36 डिग्री पार हो गया है। हिमाचल में गर्मी ने पसीने छुड़ाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को ऊना का अधिकतम तापमान साल 2023 के 41.0 और 2024 के 40.0 के बाद उच्चतम दर्ज किया गया। वर्ष 2022 में पारा 43.2 डिग्री सेल्सियस था। इसके अलावा धर्मशाला, शिमला, मनाली में भी सोमवार को साल 2022 के बाद सबसे अधिक पारा दर्ज हुआ।

विज्ञापन


चार दिन बारिश और अंधड़ का पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई भागों में एक से चार मई तक बारिश का पूर्वानुमान है। तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। तेज हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों सहित मध्य पर्वतीय जिलों सहित मैदानी क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश की भी संभावना जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने के आसार हैं।

विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना  41.6
कांगड़ा 36.6
बिलासपुर  36.0
मंडी 35.6
बरठीं 35.3
धौलाकुआं 34.8
नाहन  34.5
चंबा 32.5
सोलन 32.2
बजौरा  32.1
धर्मशाला 32.0
मनाली 28.5
शिमला 26.8

पांवटा साहिब में 28 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान
रविवार रात को पांवटा साहिब में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेेल्सियस दर्ज हुआ। राजधानी शिमला के अधिकतम तापमान से भी ज्यादा पांवटा में रात का पारा पहुंच गया है। उधर, शिमला में न्यूनतम तापमान 17.2, सुंदरनगर में 14.5, भुंतर में 11.1, कल्पा में 6.5, धर्मशाला में 17.8, ऊना में 14.4, नाहन में 18.0, केलांग में 3.3, पालमपुर में 18.0, सोलन में 13.4, मनाली में 9.5 , कांगड़ा में 17.0, मंडी में 15.6, बिलासपुर में 14.9, हमीरपुर में 14.2, चंबा में 11.9, कुफरी में 14.1, कुकुमसेरी में 5.3, नारकंडा में 10.5, भरमाैर में 14.3, रिकांगपिओ में 9.5, धाैलाकुआं में 17.6, बरठीं में 13.2, कसाैली में 18.5, ताबो में 5.9 और बजाैरा में 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

ऊना में हीट स्ट्रोक पर अलर्ट, तेज धूप में बाहर न निकलें
स्वास्थ्य विभाग ने ऊना में हीट स्ट्रोक को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग ने लोगों से तेज धूप में घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। अगर किसी जरूरी कार्य के कारण जाना पड़े तो पानी की बोतल व छाते का प्रयोग करने ही सलाह दी है। विभाग ने लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखने की अपील की है। हालांकि, अभी जिले में हीट स्ट्रोक के मामले सामने नहीं आए हैं।

हीट स्ट्रोक के लक्षण
सीधी धूप से अचानक चक्कर खाकर गिर जाना, बेहोश हो जाना, पीड़ित में काफी देर तक बेहोशी छाए रहना आदि हीट स्ट्रोक के लक्षण हैं। हीट स्ट्रोक में शरीर में पानी की मात्रा काफी कम हो जाती है। इससे बचने के लिए तेज धूप से बचें, पानी का अधिक सेवन करें। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. सुखदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि हीट स्ट्रोक के लक्षण दिखने पर मरीज को तुरंत नजदीक के अस्पताल में पहुंचें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed