फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Heat wave in 5 districts temperature reached 44.2 degrees in Una know update

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश के लोगों को कब मिलेगी झुलसती गर्मी से राहत? मौसम कब होगा कूल-कूल; जानें

Wed, 11 Jun 2025 03:16 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 11 Jun 2025 03:16 PM IST
सार

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश के निचले इलाकों में भयंकर गर्मी पड़ रही है। वहीं, बुधवार और वीरवार को चार से छह जिलों में लू का येलो अलर्ट है। मौसम कब बदलेगा और लोगों को राहत कब मिलेगी जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
Himachal Weather Heat wave in 5 districts temperature reached 44.2 degrees in Una know update
रिज मैदान शिमला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल में मंगलवार को दूसरे दिन भी लू का प्रकोप रहा। प्रदेश के पांच जिलों ऊना, कुल्लू, मंडी, हमीरपुर और बिलासपुर में लू के थपेड़े सहने पड़े। प्रदेश में ऊना का अधिकतम तापमान सबसे जयादा 44.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। हमीरपुर के नेरी, कुल्लू, मंडी, बिलासपुर, कांगड़ा का अधिकतम तापमान 40 से पार और शिमला का 30 के पास पहुंच गया है। बुधवार और वीरवार को चार से छह जिलों में लू का येलो अलर्ट है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने कहा कि 11 से लेकर 13 जून तक मौसम पूरे प्रदेश में साफ ही रहेगा। वहीं ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, शिमला, सोलन में हीट वेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। संदीप शर्मा ने कहा कि 14 जून से मौसम करवट बदलेगा जिसके चलते कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन



 

बुधवार को प्रदेश के चार जिलों ऊना, हमीरपुर, कुल्लू और मंडी, जबकि वीरवार को ऊना, हमीरपुर, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा और सोलन में लू चलने की आशंका है। इन इलाकों में दो से तीन डिग्री तक तापमान और बढ़ने की संभावना है। ऊना में भीषण गर्मी के चलते दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। लोग सिर पर कपड़ा और महिलाएं चुन्नी या छाता लेकर जा रही हैं। मंगलवार को पिछले 24 घंटों से दो से तीन डिग्री तापमान अधिक रहा। राजधानी शिमला में आए पर्यटकों को भी सुबह और शाम के समय ही ठंडक मिल पाई।

ये भी पढ़ें- Himachal News: हिमाचल को केंद्र से मिला 101.18 करोड़ रुपये का स्वास्थ्य अनुदान, स्वास्थ्य मिशन को मिला यह बजट

न्यूनतम पारा भी 30 के करीब पहुंचा
हमीरपुर के नेरी का प्रदेश में सबसे ज्यादा 29.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। पांवटा साहिब का 28.0, देहरागोपीपुर का 27.0 और ऊना का पारा 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा।


 
विज्ञापन

कहां कितना अधिकतम तापमान
 
ऊना  44.2
नेरी 43.3
बिलासपुर 40.8
मंडी 40.0
कांगड़ा 40.0
सुंदरनगर 39.5
बरठीं 38.8
शिमला 29.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed