फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal got health grant of Rs 101.18 crore from the Center Goverment

Himachal News: हिमाचल को केंद्र से मिला 101.18 करोड़ रुपये का स्वास्थ्य अनुदान, स्वास्थ्य मिशन को मिला यह बजट

Wed, 11 Jun 2025 02:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 11 Jun 2025 02:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश को 101.18 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। यह धनराशि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम और शहरी स्वास्थ्य मिशन के लिए लचीले कोष के रूप में इस्तेमाल की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal got health grant of Rs 101.18 crore from the Center Goverment
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए हिमाचल प्रदेश को 101.18 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। यह वित्तीय सहायता चालू वित्तीय वर्ष की पहली किस्त के तौर पर जारी की गई है। यह धनराशि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम और शहरी स्वास्थ्य मिशन के लिए लचीले कोष के रूप में इस्तेमाल की जाएगी। इसे प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य और स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करने पर खर्च किया जाएगा।

विज्ञापन


इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्रालय के अवर सचिव मलाय कुमार हलधर ने इस धनराशि को मंजूरी देने का संबंधित पत्र सचिव वित्त एवं स्वास्थ्य को भेजा है। वित्त विभाग से 22 मई को जारी स्वीकृति आदेश में कहा है कि इन निधियों का उपयोग तय उद्देश्यों के लिए किया जाएगा और एनएचएम की वित्तीय प्रबंधन प्रणालियों का पालन किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश व केंद्रशासित प्रदेश को यह सुनिश्चित करना होगा कि भारत सरकार की ओर से जारी धनराशि के आधार पर उसकी 40 प्रतिशत/10 प्रतिशत हिस्सेदारी संबंधित खातों में जमा की जाए। स्वीकृति में इस बात पर भी जोर दिया गया है कि राज्य व केंद्र शासित प्रदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की स्पष्ट मंजूरी के बिना विभिन्न घटकों व गतिविधियों के बीच आवंटन या पुनर्विनियोजन में कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed