फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Half of Himachal in the grip of heat wave Manali Kalpa know update

Himachal Weather: हाय गर्मी! हिमाचल में पसीना-पसीना हो रहे लोग, बारिश को लेकर क्या है पूर्वानुमान; जानें अभी

Thu, 12 Jun 2025 02:57 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 12 Jun 2025 02:57 PM IST
सार

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। हाल ऐसे हैं कि अन्य राज्यों से पर्यटक ठंडक का मजा लेने के लिए शिमला पहुंच रहे हैं, लेकिन यहां भी पहाड़ तप रहे हैं। कब होगा मौसम ठंडा जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Weather Half of Himachal in the grip of heat wave Manali Kalpa know update
ऊना में भीषण गर्मी के बीच सिर पर कपड़ा रखकर धूप से बचाव करते युवा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मौसम के तीखे तेवरों के बीच आधा हिमाचल लू की चपेट में आ गया है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में ही नहीं, शिमला और मनाली जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में भी गर्मी से पसीने छूटने लगे हैं। बुधवार को ऊना और हमीरपुर में दूसरे दिन भी तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा। पांच जिलों कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, सिरमौर और बिलासपुर में पारा 35 डिग्री से अधिक चल रहा है। हिमाचल में गर्मी ने बेहाल कर दिया है। बुधवार को मनाली में 18 और कल्पा में 20 साल बाद सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। मनाली में तापमान 31.5 डिग्री रहा। इससे पहले जून 2007 में पारा 32 डिग्री दर्ज हुआ था। कल्पा में तापमान 28.7 डिग्री रहा। इससे पहले यहां जून 2005 में अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Himachal News: अफसरों की गाड़ियों व तारादेवी रेस्ट हाउस को अटैच करने का आदेश, पूरा मामला जानें

विज्ञापन

उधर, मौसम विभाग ने किन्नौर, लाहौल-स्पीति और चंबा जिले को छोड़ प्रदेश के नौ जिलों में वीरवार-शुक्रवार को भी गर्म हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बुधवार को शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। ऊना, कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन, सिरमौर, कुल्लू और मंडी जिले के कई क्षेत्रों में भीषण गर्मी के चलते दोपहर को बाजारों में सन्नाटा रहा है। शिमला में भी दिन को गर्मी का असर बढ़ गया है। शिमला में बुधवार को तापमान 28.5 दर्ज किया है। 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार वीरवार को ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा, शिमला, सिरमौर और सोलन में लू चलने की आशंका है। इन इलाकों में दो से तीन डिग्री तक तापमान और बढ़ सकता है। दूसरी ओर, न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। मंगलवार रात देहरागोपीपुर में न्यूनतम तापमान 29.0, नेरी में 28.9, पांवटा साहिब में 28.0 और कांगड़ा में 25.6 डिग्री रहा।
विज्ञापन

कब होगी बारिश?
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 15 जून 2025 को राज्य में अलग-अलग स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है और 16 से 18 जून 2025 तक राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। सप्ताह के शेष दिनों में शुष्क मौसम रहने की संभावना है। 
 

कहां कितना अधिकतम पारा
 
ऊना 43.5
नेरी 41.1
बिलासपुर 39.9
कांगड़ा 39.0
भुंतर 38.4
मंडी 38.0
बरठीं 38.0
सुंदरनगर 37.9
धौलाकुआं 37.4
नाहन 36.2
धर्मशाला 35.1
सेऊबाग 34.8
मनाली 31.5
भरमौर 30.6
शिमला 28.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed