फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Frozen streams and waterfalls in the hilly areas Clear weather till November 28

Himachal Weather: पहाड़ी क्षेत्रों में जम गए नाले-झरने, मैदानों में छाया कोहरा; इस दिन तक साफ बना रहेगा मौसम

Sun, 23 Nov 2025 09:51 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 23 Nov 2025 09:51 AM IST
सार

Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में लगातार शुष्क मौसम के बीच पारा गिरने से जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति, किन्नौर व चंबा के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में नाले-झरने व झीलें ठोस बर्फ में तब्दील होने लगी हैं। वहीं, 28 नवंबर तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
Himachal Weather Frozen streams and waterfalls in the hilly areas Clear weather till November 28
लाहौल-स्पीति में ठोस बर्फ में तबदील मलिंग नाला। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सुबह-शाम बढ़ रही ठिठुरन के बीच बिलासपुर, मंडी और सुंदरनगर के कई क्षेत्रों में अब रोजाना कोहरा पड़ना शुरू हो गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में नाले-झरने जम गए हैं। इन क्षेत्रों में सुबह दस बजे के बाद ही धूप खिल रही है। शाम छह बजे के बाद दोबारा कोहरा पड़ रहा है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में रात का तापमान दस डिग्री से कम चल रहा है। आने वाले दिनों में पारे में और अधिक गिरावट आने के आसार हैं। उधर, 28 नवंबर तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


शुक्रवार रात को राज्य के नेरी (बिलासपुर) और पांवटा साहिब (सिरमौर) को छोड़कर सभी जिलों में रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। प्रदेश के 12 स्थानों पर न्यूनतम पारा 5 डिग्री सेल्सियस से भी कम चल रहा है। ताबो, कुकुमसेरी और केलांग व कल्पा का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया। लगातार शुष्क माैसम के बीच पारा गिरने से जनजातीय क्षेत्र लाहाैल-स्पीति, किन्नाैर व चंबा के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में नाले-झरने व झीलें ठोस बर्फ में तब्दील होने लगी हैं।

विज्ञापन

ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 6.6 डिग्री
शुक्रवार रात को ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 6.6, केलांग में माइनस 4.0, कुकुमसेरी में माइनस 3.8 और कल्पा में माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शिमला में न्यूनतम तापमान 7.0, सुंदरनगर में 5.0, भुंतर में 4.0, धर्मशाला में 7.4 , ऊना में 8.0, नाहन में 8.9, पालमपुर में 4.5, सोलन में 4.6, मनाली में 2.1, कांगड़ा में 6.7, मंडी में 7.1, बिलासपुर में 9.5, हमीरपुर में 6.2, जुब्बड़हट्टी में 8.0, कुफरी में 4.5, नारकंडा में 2.1, भरमाैर में 4.7, रिकांगपिओ में 2.6, बरठीं में 7.5, कसाैली में 8.6, सराहन में 5.4, देहरा गोपीपुर में 8.0, पांवटा साहिब में 12.0, नेरी में 11.4 और बजाैरा में 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed