फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Four districts cold wave mercury is in minus in nine places imd shimla

Himachal Weather: हिमाचल में शीतलहर से ठिठुर रहे चार जिले, नौ स्थानों में पारा माइनस में; जानें मौसम अपडेट

Tue, 14 Jan 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो/शिमला/कुल्लू।
अमर उजाला ब्यूरो/शिमला/कुल्लू। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 14 Jan 2025 01:00 AM IST
सार

हिमाचल के चार जिले शिमला, किन्नौर, कुल्लू और लाहौल-स्पीति कड़ाके की ठंड में ठिठुर रहे हैं। वहीं, 64 पंचायतों को कुल्लू से जोड़ने वाला जलोड़ी दर्रा अभी भी वाहनों की आवाजाही के लिए ठप है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Weather Four districts cold wave mercury is in minus in nine places imd shimla
लाहौल में हुई बर्फबारी के बाद जसरथ गांव का नजारा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के बाद मौसम खुलते ही शीतलहर बढ़ गई है। चार जिले शिमला, किन्नौर, कुल्लू और लाहौल-स्पीति कड़ाके की ठंड में ठिठुर रहे हैं। रविवार रात को प्रदेश के नौ स्थानों में रात का पारा माइनस में रिकॉर्ड हुआ। न्यूनतम तापमान में कमी आने से सड़कों पर जम रहे पानी ने फिसलन बढ़ा दी है। उधर, बर्फबारी और ब्लैक आइस के कारण आम वाहनों के लिए बंद अटल टनल रोहतांग तीन दिन बाद बहाल हो गई है।

विज्ञापन

सोमवार को मनाली की ओर से सभी वाहन अटल टनल की ओर भेजे गए। पर्यटकों ने टनल के नॉर्थ पोर्टल, साउथ पोर्टल और धुंधी में बर्फ के बीच जमकर अठखेलियां कीं। सोलंगनाला भी पर्यटकों से गुलजार हो गया। हालांकि, 64 पंचायतों को कुल्लू से जोड़ने वाला जलोड़ी दर्रा अभी भी वाहनों की आवाजाही के लिए ठप है। जिलों में कोहरा छाए रहने का सिलसिला जारी है। सोमवार सुबह और शाम के समय ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर के कई क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा। मैदानी क्षेत्रों में 14 और 15 जनवरी को घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 जनवरी तक प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। प्रदेश में 15 जनवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का पूर्वानुमान है। इसके चलते मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कई क्षेत्रों में 16 से 19 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 15 जनवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज होने की संभावना है। उधर, बीते दिनों हुई बर्फबारी के चलते प्रदेश के अधिकांश क्षेत्र शीतलहर की चपेट में है। दिन के समय धूप खिलने से ठंड से कुछ राहत है लेकिन शाम ढलते ही ठंडक बढ़ जा रही है। अगले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने के आसार हैं। उधर, सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई के क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।

क्षेत्र  न्यूनतम तापमान
कुकुमसेरी -12.3
ताबो -10.9
केलांग -8.7
समदो  -7.0
कल्पा  -3.6
नारकंडा  -2.5
मनाली -1.1
कुफरी -0.8
रिकांगपिओ  -0.1
शिमला 2.4
हमीरपुर 2.9
ऊना 3.6
मंडी 4.5
धर्मशाला 4.6
बिलासपुर 5.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed