फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Drought may end after 69 days possibility of rain and snowfall on 8th and 9th

Himachal Weather: 69 दिन बाद खत्म हो सकता है सूखा, आठ और नौ को बारिश और बर्फबारी की संभावना; जानें पूरा अपडेट

Wed, 04 Dec 2024 09:35 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 04 Dec 2024 09:35 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में आठ और नौ दिसंबर को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Weather Drought may end after 69 days possibility of rain and snowfall on 8th and 9th
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 69 दिन बाद सूखा खत्म हो सकता है। आठ और नौ दिसंबर को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। प्रदेश में एक अक्तूबर को सामान्य से 18 फीसदी कम बारिश के साथ विदा हुए मानसून के बाद से प्रदेश में अभी तक बारिश नहीं हुई है। बीते दिनों प्रदेश की चोटियों पर हल्की बर्फबारी ही दर्ज की गई। प्रदेश में सूखे जैसे हालात बनने लगे हैं। पेयजल और बिजली परियोजनाएं भी इस कारण प्रभावित हो रही हैं। अब सात दिसंबर की रात को सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है। सात दिसंबर तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने की संभावना है। मंडी, बिलासपुर, ऊना और कांगड़ा के मैदानी क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय कोहरा पड़ने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। बुधवार को राजधानी शिमला सहित अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली। ऊना में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन

लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों में मंगलवार रात को हल्की बर्फबारी हुई। रोहतांग दर्रा, सेवन सिस्टर पीक के साथ उदयपुर क्षेत्र के पहाड़ियों में बर्फ गिरने से घाटी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बर्फबारी से मनाली-लेह मार्ग दारचा और जिंगजिंगवार से आगे अभी बंद है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार सात दिसंबर की रात को सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ से आठ और नौ दिसंबर को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और अन्य क्षेत्रों में बारिश की बहुत अधिक संभावना है। दस दिसंबर को मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में दस दिसंबर को भी बर्फबारी के आसार हैं। इस दौरान तापमान में भी तीन से चार डिग्री की कमी आने की संभावना जताई गई है। उधर, बुधवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 25.3, सोलन में 25.1, मंडी में 24.4, कांगड़ा में 24.0, धर्मशाला में 23.1, शिमला में 18.6, मनाली में 15.3 और कल्पा में 13.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र न्यूनतम तापमान
ताबो 6.4
कुकुमसेरी 6.3
समदो 3.5
कल्पा 0.6
भुंतर  1.0
मनाली 1.9
भरमौर 4.0
ऊना 5.2
कांगड़ा 5.2
बिलासपुर 5.6
धर्मशाला 8.7
शिमला 9.2
नाहन 13.3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed