फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Cold started increasing in hp minimum temperature reached 4 degrees Keylong and Kukumseri

Himachal Weather: हिमाचल में बढ़ने लगी ठंड, यहां चार डिग्री पहुंचा न्यूनतम पारा, इस दिन तक साफ रहेगा मौसम

Wed, 09 Oct 2024 11:04 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 09 Oct 2024 11:04 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 15 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान जताया है। सभी क्षेत्रों में धूप खिली रहने अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने के आसार हैं।

विज्ञापन
Himachal Weather Cold started increasing in hp minimum temperature reached 4 degrees Keylong and Kukumseri
मौसम अपडेट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ने लगी है। मंगलवार रात को केलांग और कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान चार डिग्री रिकॉर्ड हुआ। इस सीजन में अभी तक यह सबसे कम तापमान रहा। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों के मौसम में भी बदलाव दर्ज हुआ है। बुधवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। राजधानी शिमला में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 15 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान जताया है। सभी क्षेत्रों में धूप खिली रहने अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने के आसार हैं।

विज्ञापन


मंगलवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 3.9, कुकुमसेरी में 4.2, कल्पा में 7.0, समदो में 9.3, मनाली में 10.2, भरमौर में 12.0, शिमला में 13.2, डलहौजी-चंबा में 15.3, कांगड़ा में 15.8, धर्मशाला-सोलन में 16.0, ऊना में 16.4, मंडी में 18.3, नाहन में 18.9 और बिलासपुर में 19.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश के मैदानी जिलों के मौसम में अभी ठंडक नहीं हुई है। इन क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान अभी 15 डिग्री से अधिक ही है।

विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 34.6
बिलासपुर 33.7
चंबा 31.8
कांगड़ा 30.9
मंडी  30.2
धर्मशाला 28.2
सोलन  28.0
नाहन 27.9
शिमला  23.6
मनाली 23.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed