फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather clear in the entire state till September 24 Yellow alert for rain on 25-26 September

Himachal Weather: प्रदेश में खिली रही धूप, ऊना-बिलासपुर में 35 डिग्री पहुंचा पारा; दो दिन बारिश का येलो अलर्ट

Fri, 20 Sep 2024 08:27 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 20 Sep 2024 08:27 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में 24 सितंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 25 और 26 सितंबर को बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

विज्ञापन
Himachal Weather clear in the entire state till September 24 Yellow alert for rain on 25-26 September
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राजधानी सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में शुक्रवार को मौसम साफ रहा। ऊना-बिलासपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। 24 सितंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 25 और 26 सितंबर को बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

विज्ञापन


राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में शुक्रवार को मौसम साफ रहने से तीन डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। प्रदेश में शुक्रवार शाम तक 29 सड़कें और 9 बिजली ट्रांसफार्मर ठप रहे। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में मानसून कमजोर हुआ है। 24 सितंबर तक अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान धूप खिलने से तापमान में और अधिक बढ़ोतरी दर्ज होगी। मैदानी जिलों में उमस भी बढ़ेगी। 25 और 26 सितंबर को कई जगह बादल बरसेंगे। उधर, वीरवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 16.0, धर्मशाला-ऊना में 18.0, नाहन में 22.8, सोलन में 17.0, मनाली में 12.4, कांगड़ा में 17.4, मंडी में 17.7, बिलासपुर में 19.5 और कल्पा में 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 35.8
बिलासपुर 35.4
चंबा 33.7
मंडी 33.3
कांगड़ा 33.0
सोलन 31.5
धर्मशाला 31.1
नाहन 29.8
शिमला 27.2
मनाली 26.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed