{"_id":"684e4d62d3acca0c0c0728a4","slug":"himachal-weather-chances-of-rain-in-6-districts-from-today-will-get-relief-from-heat-2025-06-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश के 6 जिलों में आज से बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत; जानें अपडेट फटाफट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश के 6 जिलों में आज से बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत; जानें अपडेट फटाफट
Sun, 15 Jun 2025 10:04 AM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 15 Jun 2025 10:04 AM IST
सार
Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार अगले तीन-चार दिन गर्मी से राहत मिलेगी। 15 से 18 जून तक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते कई क्षेत्रों में बारिश के आसार बने हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल में भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। रविवार को प्रदेश के छह जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में बारिश की संभावना है। इसके साथ अंधड़ चलने के भी आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
चार मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में बारिश का पूर्वानुमान नहीं है, लेकिन यहां लू चलने के आसार भी कम हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार अगले तीन-चार दिन गर्मी से राहत मिलेगी। 15 से 18 जून तक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते कई क्षेत्रों में बारिश के आसार बने हैं। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 42.2, हमीरपुर के नेरी में 40.2 रिकॉर्ड किया गया। हिमाचल के अन्य 9 स्थानों पर पारा 35 डिग्री के पार रहा।
ये भी पढ़ें- Himachal : चचेरे भाई की हत्या के मामले में खुलासा, पहले गला घोंटकर कर हत्या की; बोतल से काटा गला और फाड़ा सिर
ये भी पढ़ें- Himachal : चचेरे भाई की हत्या के मामले में खुलासा, पहले गला घोंटकर कर हत्या की; बोतल से काटा गला और फाड़ा सिर
शनिवार को ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर के कुछ क्षेत्रों में लू भी चली। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 15 और 17 जून को मध्य पर्वतीय आठ जिलों और 16 व 18 जून को पूरे प्रदेश में बारिश और अंधड़ के आसार हैं।
अधिकतम पारा (डिग्री सेल्सियस में)
| बिलासपुर | 38.4 |
| सुंदरनगर | 38.3 |
| कांगड़ा | 37.7 |
| हमीरपुर | 37.6 |
| मंडी | 37.6 |
| भुंतर | 37.5 |
| नाहन | 37.2 |
| सोलन | 34.6 |
| धर्मशाला | 31.0 |
| शिमला | 28.4 |
कई जगह कल से सुबह 7:30 बजे खुलेंगे स्कूल
सोमवार से हमीरपुर जिले में सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के खुलने और बंद होने का समय सुबह 08:00 से दोपहर 02:00 बजे तक रहेगा। प्राइमरी का समय सुबह 08:00 से दोपहर 01:00 बजे तक रहेगा। ऊना में हालांकि गर्मियों की छुट्टियां हैं, फिर भी जिले में सुबह 07:30 बजे स्कूल खुलने का समय निर्धारित हुआ है। बिलासपुर में प्राइमरी स्कूल सोमवार से 07:30 बजे खुलेंगे। सोलन के बीबीएन में भी सुबह 07:30 बजे का समय निर्धारित किया है और छुट्टी का समय दोपहर 01:00 बजे किया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन