फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Vidhan Sabha Vikramaditya Singh said Four lane will be constructed from Dhali to Sainj

Himachal Vidhan Sabha: विक्रमादित्य सिंह बोले- ढली से सैंज तक बनेगा फोरलेन, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

Tue, 26 Aug 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 26 Aug 2025 05:00 AM IST
सार

सोमवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि राजधानी शिमला से सटे ढली से रामपुर के सैंज तक फोरलेन निर्माण को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Vidhan Sabha Vikramaditya Singh said Four lane will be constructed from Dhali to Sainj
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी शिमला से सटे ढली से रामपुर के सैंज तक फोरलेन निर्माण को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। सोमवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि वार्षिक योजना प्रस्ताव स्वीकृत होने से ऊपरी शिमला की जनता को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि जलोड़ी टनल परियोजना के लिए भी केंद्र सरकार ने 1452 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया है। प्रश्नकाल के दौरान आनी से भाजपा विधायक लोकेंद्र कुमार के सवाल पर मंत्री विक्रमादित्य ने स्थिति स्पष्ट की।

विज्ञापन

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जलोड़ी जोत के नीचे से टनल बनाए जाने की मांग अब साकार होने की दिशा में अग्रसर है। टनल की एलाइनमेंट को लेकर संयुक्त निरीक्षण भी किया जा चुका है। इससे एफसीए की प्रक्रिया को भी गति मिलेगी। सर्दियों के दौरान भारी बर्फबारी के कारण जलोड़ी दर्रा पूरी तरह बंद हो जाता है। अभी तक आनी, निरमंड और बंजार क्षेत्र के लोगों को शिमला या करसोग होकर लंबा सफर तय करना पड़ता है। अब टनल निर्माण से यह समस्या समाप्त हो जाएगी और लोगों को सालभर सुरक्षित व सीधा रास्ता मिलेगा। लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि ढली से सैंज फोरलेन निमार्ण के लिए जल्द ही पीएमसी की प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने कहा कि लुहरी-औट भी महत्वपूर्ण सड़क है। लुहरी में बहुत पुराना पुल है, इसे अपग्रेड करने की आवश्यकता है। इस कार्य को भी वार्षिक योजना में लाने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक अजय सोलंकी के सवाल का जवाब देते हुए मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि फाॅरेस्ट क्लीयरेंस की पेंडेंसी को दूर किया जा रहा है। जिला उपायुक्तों की अध्यक्षता में कमेटियां बनाई गईं हैं। जो मामले चंडीगढ़ में लंबित हैं, उन्हें भी देखा जा रहा है। वन विभाग को अनिवार्य पौधरोपण के लिए पैसा जमा करवाना सरकार का दायित्व है। इसे पूरा किया जा रहा है। विधायक निधि से भी इस राशि का विधायक प्रावधान कर सकते हैं। विधायक सोलंकी ने कहा कि 1.65 करोड़ की राशि बड़ी है। विधायक प्राथमिकता से इसका प्रावधान किया तो कुछ भी नहीं बचेगा।

विज्ञापन

बागासराहन में दो सड़कों के लिए चार करोड़, स्कूल के लिए दो करोड़ स्वीकृत : सुक्खू
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं बीते दिनों बागासराहन के दौरे पर गया था। बागी पुल से बागासराहन और निरमंड सड़क के लिए दो-दो करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इसके अलावा बागीपुल के स्कूल को अपग्रेड करने के लिए भी दो करोड़ दिए गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed