फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal train was passing through railway bridge built on Chakki Khad retaining wall collapsed below

Himachal News: चक्की खड्ड पर बने रेलवे पुल से गुजर रही थी ट्रेन, नीचे ढह गई रिटेनिंग वॉल; बाल-बाल बचे यात्री

Mon, 21 Jul 2025 09:34 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, डमटाल (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, डमटाल (कांगड़ा)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 21 Jul 2025 09:34 PM IST
सार

सोमवार दोपहर 12:00 के करीब जब यात्रियों से भरी मालवा एक्सप्रेस ट्रेन गुजर रही थी, जो कि जम्मू से दिल्ली जा रही थी। इससे बड़ा हादसा टल गया। जब ये ट्रेन गुजर रही थी तो चक्की खड्ड में आई बाढ़ से ढांगू के पास बने रेलवे पुल की रिटेनिंग वॉल ढह गई। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal train was passing through railway bridge built on Chakki Khad retaining wall collapsed below
चक्की खड्ड में बाढ़ आने के बाद बने जम्मू-दिल्ली रेलवे पुल की नींव का ढहा हिस्सा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लगातार बारिश से चक्की खड्ड में आई बाढ़ से ढांगू के पास बने रेलवे पुल की रिटेनिंग वॉल ढह गई। सोमवार दोपहर 12:00 के करीब यह घटना हुई, जब यह भूस्खलन हो रहा था, उसी वक्त पुल से यात्रियों से भरी मालवा एक्सप्रेस ट्रेन गुजर रही थी, जो कि जम्मू से दिल्ली जा रही थी। इससे बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि अवैध खनन के चलते यह पुल भूस्खलन की चपेट में आया है। हालांकि घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे के कर्मचारियों ने मरम्मत कार्य तेज कर दिया है, लेकिन अब भी इस रेललाइन पर भूस्खलन की संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार भारी बारिश के कारण हिमाचल से पंजाब में दाखिल हो रहा चक्की दरिया उफान पर है। तेज बहाव के चलते पंजाब-हिमाचल को जोड़ने वाले एयरपोर्ट एन्क्लेव रोड का एक भाग बह गया है। वहीं, प्रशासन ने इस सड़क को पूरी तरह बंद कर दिया है। सड़क मार्ग के बंद होने से हिमाचल की तीन पंचायतों माजरा, डमटाल और मोहटली के लोगों का संपर्क शेष दुनिया से कट गया है। पिछले वर्ष भी यह सड़क बह जाने के कारण सेना क्षेत्र से होकर लोगों को आने-जाने की अनुमति लेनी पड़ी थी। उधर, एसडीएम इंदौरा सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की टीम के साथ उन्होंने मौके का दौरा किया है। रेलवे को सूचित करने के अलावा एयरपोर्ट एन्क्लेव रोड के बहने के चलते जल्द ही सेना और पठानकोट प्रशासन से बात कर लोगों के लिए रास्ता उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

विज्ञापन

जब्बर खड्ड की बाढ़ में फंसा पंप ऑपरेटर बचाया, बिजली के खंभे बहे
नूरपुर शहर के साथ लगते डिफेंस रोड के पास जल शक्ति विभाग की एक वाटर सप्लाई स्कीम में जब्बर खड्ड की बाढ़ में एक पंप ऑपरेटर फंस गया। प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम बुलाकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं, खड्ड के किनारे खेतों से गुजर रही 33 केवी और 11 केवी की विद्युत लाइनों के खंभे इस बाढ़ में बह गए। इसके चलते 11 केवी गंगथ फीडर से आपूर्ति ठप हो गई, जो कि शाम 6:00 बजे बहाल की गई।

उधर, बारिश के कारण भूस्खलन से कोट पलाहड़ी मार्ग बंद हो गया था, जिसकी सूचना मिलने पर लोक निर्माण विभाग ने सड़क को बहाल कर दिया। इसके अलावा खज्जियां में एक घर खतरे में आ गया था। प्रशासन को इसकी सूचना मिलने पर वहां पानी की निकासी करवाई गई और पत्थर आदि डाल कर फिलहाल घर को सुरक्षित किया गया।

जसूर के समीपवर्ती क्षेत्रों कंडवाल, खन्नी, कमनाला, बोड़, राजा के बाग सहित कई पंचायतों में रविवार आधी रात से बिजली गुल रही। इसके बाद विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य में जुटी गईं और 15 घंटे बाद बिजली बहाल कर दी। आशीष धीमान, एसडीओ, विद्युत बोर्ड

भारी बारिश के कारण नूरपुर के डिफेंस रोड साथ बहती जब्बर खड्ड में बाढ़ आ गई। एनडीआरएफ के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाढ़ में फंसे पंप ऑपरेटर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया- अरुण शर्मा, एसडीएम, नूरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed