{"_id":"682c7f9a6db3d31f46060536","slug":"himachal-tourism-now-see-the-snowy-valleys-of-rohtang-for-rs-500-hrtc-starts-electric-bus-service-2025-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal Tourism: अब 500 रुपये में निहारें रोहतांग की बर्फीली वादियां, एचआरटीसी ने शुरू की इलेक्ट्रिक बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Tourism: अब 500 रुपये में निहारें रोहतांग की बर्फीली वादियां, एचआरटीसी ने शुरू की इलेक्ट्रिक बस सेवा
Tue, 20 May 2025 06:46 PM IST
अंकेश डोगरा
रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 20 May 2025 06:46 PM IST
सार
Hrtc Bus Manali To Rohtang Pass: एचआरटीसी ने मनाली से रोहतांग के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू कर दी है। निगम की इलेक्ट्रिक बसों का रोहतांग जाने का समय मनाली बस अड्डा से सुबह 9:00 से 9:30 बजे का है।
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा के लिए सैलानियों को लेकर रवाना होती इलेक्ट्रिकल बस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मई में भी बर्फ से लकदक 13,050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा जाने वाले देखने की चाह रखने वाले सैलानियों के लिए खुशखबरी है। एचआरटीसी ने मनाली से रोहतांग के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू कर दी है। सैलानी मात्र 500 रुपये में बर्फ से लकदक वादियों को आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन
निगम ने शुरू में तीन बसें रोहतांग के लिए भेजी जा रही हैं। जरूरत पड़ने पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। पिछले साल भी निगम ने मनाली से रोहतांग दर्रा के लिए सैलानियों की सुविधा के लिए 15 से अधिक इलेक्ट्रिक बसों को चलाया था। बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए एनजीटी ने एक दशक से रोहतांग दर्रा के लिए 1,200 वाहनों को भेजने के आदेश दिए हैं। इसमें पेट्रोल इंजन के 800 और डीजल के 400 वाहन शामिल हैं। ऑनलाइन सुविधा होने से परमिट का स्लॉट जल्द बुक हो रहा है।
विज्ञापन
सैलानी रोहतांग जाने के लिए एडवांस में स्लॉट बुक कर रहे हैं। मनाली में रोज हजारों की संख्या में सैलानी आते है। कई टैक्सी लेकर तो कोई वोल्वो बस से मनाली पहुंचते हैं। आधे से अधिक सैलानी अपने निजी वाहनों को लेकर आते हैं और सबकी इच्छा होती है कि वह रोहतांग दर्रा जाएं।
सुबह 9:00 से 9:30 बजे के बीच मनाली से चलेगी बस
निगम की इलेक्ट्रिक बसों का रोहतांग जाने का समय मनाली बस अड्डा से सुबह 9:00 से 9:30 बजे का है। जब सवारियों की डिमांड अधिक होगी तो बसों का संचालन सुबह 5:00 से 6:00 बजे के बीच होगा। रोहतांग में सैलानियों को घूमने के लिए दो से तीन घंटे का समय दिया जाता है।
18 मई से इलेक्ट्रिक बसों को मनाली से रोहतांग दर्रा के लिए भेजा जा रहा है। अभी तक बसों को रोहतांग तक ही भेजा जा रहा है। लाहौल के कोकसर की तरफ से रोहतांग दर्रा खुलने से इन इलेक्ट्रिक बसों को मनाली से रोहतांग वाश कोकसर-अटल अनल रोहतांग व सोलंगनाला किया जाएगा- खूब राम, अड्डा प्रभारी, मनाली