फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Subsidy will be available on agricultural equipment portal will open on July 18

Himachal News: कृषि यंत्रों पर मिलेगा अनुदान, 18 जुलाई को खुलेगा पोर्टल, ऐसे आवेदन कर सकेंगे किसान; जानें

Wed, 16 Jul 2025 07:36 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 16 Jul 2025 07:36 PM IST
सार

किसानों को ट्रैक्टर, पावर टिल्लर, पावर वीडर और अन्य कृषि उपकरण http://agrimachinery.nic.in पोर्टल के माध्यम से अनुदान पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
 

विज्ञापन
Himachal Subsidy will be available on agricultural equipment portal will open on July 18
कृषि मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

किसानों को आधुनिक मशीनरी की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए विभाग की ओर से एग्री मशीनरी पोर्टल 18 जुलाई को दोपहर 12 बजे से सक्रिय किया जा रहा है। इसके माध्यम से प्रदेश के किसान विभिन्न कृषि यंत्रों के लिए पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर उपदान के लिए आवेदन कर सकेंगे। यह जानकारी कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कृषि कार्यों के मशीनीकरण से किसानों की कार्यक्षमता एवं आमदनी बढ़ती है। इससे लागत में कमी आती है और उत्पाद की गुणवत्ता में सुधार होता है। कृषि विभाग का उद्देश्य किसानों को नई, आधुनिक, उन्नत किस्म की कृषि मशीनरी व उपकरण उपलब्ध करवाना है। प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों और छोटे खेतों को ध्यान में रखते हुए पहाड़ी क्षेत्रों के अनुकूल कृषि यंत्रों को बढ़ावा दिया जा रहा है। किसानों को ट्रैक्टर, पावर टिल्लर, पावर वीडर और अन्य कृषि उपकरण http://agrimachinery.nic.in पोर्टल के माध्यम से अनुदान पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने लघु, सीमांत, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा महिला किसानों को कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान किया है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे केवल केंद्र सरकार से पंजीकृत फर्मों तथा स्वीकृत मॉडल की मशीनरी की खरीद करें जिससे बाद में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed