फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Students will get employment opportunities in more than 500 companies HPTU has tied up with a company

Himachal: विद्यार्थियों को मिलेगा 500 से अधिक कंपनियों में रोजगार का मौका, एचपीटीयू ने एक कंपनी से किया टाईअप

Wed, 30 Apr 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा नवीन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
नवीन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 30 Apr 2025 05:00 AM IST
सार

एचपीटीयू ने आलमा वे नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से समझौता किया है। ऐसे में विद्यार्थियों को अब 500 से अधिक नामी कंपनियों में रोजगार प्राप्त करने का सुनहरा अवसर मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Students will get employment opportunities in more than 500 companies HPTU has tied up with a company
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (एचपीटीयू) और इससे संबद्ध कॉलेजों के विद्यार्थियों को अब 500 से अधिक नामी कंपनियों में रोजगार प्राप्त करने का सुनहरा अवसर मिलेगा। एचपीटीयू ने यह सुविधा प्रदान करने के लिए आलमा वे नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से समझौता किया है। इस समझौते के तहत विश्वविद्यालय ने लगभग छह लाख रुपये की लागत से एक विशेष प्लेसमेंट एंड एलुमनाई डेटाबेस सॉफ्टवेयर खरीदा है।

विज्ञापन


सॉफ्टवेयर के माध्यम से एचपीटीयू से संबद्ध कॉलेजों के विद्यार्थी अपने क्षेत्र के अनुसार विभिन्न कंपनियों में ऑनलाइन या ऑफलाइन इंटरव्यू में भाग ले सकेंगे। यह सुविधा उन कॉलेजों के विद्यार्थियों को मिलेगी, जो लाइसेंस लेकर इस सॉफ्टवेयर का उपयोग करेंगे। विश्वविद्यालय से जुड़े करीब 45 कॉलेजों के प्राचार्य और ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारियों को सॉफ्टवेयर की कार्यप्रणाली से अवगत कराने के लिए 2 मई को हमीरपुर में एक वर्कशॉप आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

सॉफ्टवेयर की मदद से विद्यार्थियों को केवल रोजगार के अवसर ही नहीं, बल्कि इंटरव्यू की तैयारी में भी मदद मिलेगी। इसके तहत विद्यार्थियों को ऑनलाइन इंटरव्यू के लिए एक विशिष्ट आईडी और लॉगिन लिंक मिलेगा। लॉगिन करने पर वे इंटरव्यू प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे और साक्षात्कार से जुड़ी विभिन्न सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। विशेष बात यह है कि इस प्रक्रिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की भी मदद ली जा रही है। एआई के माध्यम से विद्यार्थी का सीवी तैयार किया जाएगा और इंटरव्यू के बाद उन्हें उनके प्रदर्शन से जुड़ी कमियों की जानकारी भी मिलेगी, जिससे वे आगे और बेहतर तैयारी कर सकें।

एचपीटीयू के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. जयदेव ने बताया कि यह पहल विद्यार्थियों को उद्योग जगत की मांगों के अनुसार तैयार करने और उन्हें बेहतर अवसर दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed