फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Solan Husband kills wife in a fight case from Kheda village Baddi accused absconding

हिमाचल प्रदेश: आपसी झगड़े में पति ने कर दी पत्नी की हत्या, बद्दी के खेड़ा गांव का मामला; आरोपी हुआ फरार

Sun, 09 Nov 2025 10:54 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 09 Nov 2025 10:54 AM IST
सार

Solan Crime News: हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के खेड़ा गांव में एक प्रवासी महिला की उसके पति ने हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए एम्स बिलासपुर भेज दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Solan Husband kills wife in a fight case from Kheda village Baddi accused absconding
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानपुरा थाने के तहत खेड़ा गांव में किराये के मकान में रहने वाली एक प्रवासी महिला की उसके पति ने हत्या कर दी। संगीता पत्नी चुन्नू कुमार सहानी बिहार के सिवान जिले के चिटखाल गाव का रहने वाली थी। पुलिस के अनुसार संगीता व चुन्नू कुमार के बीच रात को किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। संगीता का पिता भी इनके कमरे से कुछ दूरी पर रहता था। रात को वह 11:00 बजे इन दोनों के पास पहुंचा और उन्हें समझाता रहा। उसके बाद जब दोनाें शांत हुए तो वह अपने कमरे में चला गया। इन दोनों के साथ एक चार साल की बच्ची भी थी। चुन्नू अपनी पत्नी का गला घोंटकर बाहर ले कुंडी लगाकर चला गया। सुबह जब संगीता के पिता राज राम उसके कमरे में आया तो कमरा बाहर से बंद था। कमरा खोलकर देखा तो संगीता अचेत अवस्था में पड़ी थीं और चार साल की बच्ची उसके साथ में सोई हुई थी।

विज्ञापन


राज राम ने इसकी सूचना मानपुरा पंचायत प्रधान को दी। पंचायत प्रधान ने मानपुरा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही शनिवार सुबह 9:30 बजे पुलिस मौके पर पहुंची। उधर, एससी विनोद धीमान, एएसपी अशोक वर्मा व डीएसपी योगराज मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पाया गया कि महिला की हत्या गला घोंटने से हुई है। फॉरेंसिंक टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक सुबूत जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए एम्स बिलासपुर भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है और शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

बिलासपुर के बरमाणा थाना में मारपीट का मामला दर्ज
बरमाणा थाना के तहत सोलग जुरासी की शिल्पा देवी ने पुलिस को मारपीट की शिकायत दी है। पीड़िता ने कहा कि बैरी में फास्ट फूड की दुकान में अंकिता व आकांक्षा जो बरमाणा की निवासी हैं, दोनों ने इसके साथ मारपीट की और इसके कपड़े भी फाड़ दिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने कहा कि पुलिस छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed