फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Snowfall Kufri-Narkanda and Solanganala 223 roads closed 10 thousand tourists trapped in snow rescued

Himachal Weather: कुफरी-नारकंडा व सोलंगनाला में हिमपात, 223 सड़कें बंद, बर्फ में फंसे 10 हजार सैलानी निकाले

Wed, 25 Dec 2024 11:08 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो/संवाद/शिमला/मनाली।
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद/शिमला/मनाली। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 25 Dec 2024 11:08 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी के चलते तीन हाईवे समेत प्रदेश में 223 सड़कें बंद हो गई हैं। लाहौल के सिस्सू व कोकसर से अटल टनल रोहतांग तक बर्फ में फंसे 8,500 और कुफरी में फंसे 1,500 सैलानियों को कई घंटों बाद निकाला गया। करीब 10 हजार पर्यटकों को निकालने के लिए पूरी रात रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा।

विज्ञापन
Himachal Snowfall Kufri-Narkanda and Solanganala 223 roads closed 10 thousand tourists trapped in snow rescued
मनाली के सोलंगनाला में बर्फ में लगे जाम के दौरान पैदल जाते सैलानी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

क्रिसमस पर हिमाचल के पहाड़ों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। मंगलवार को भी कुफरी, नारकंडा, डलहौजी एवं सोलंगनाला समेत कई इलाकों में हिमपात हुआ। शिमला, कुल्लू, मंडी, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हो रही है। राजधानी शिमला समेत प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश हुई है। बारिश-बर्फबारी के चलते तीन हाईवे समेत प्रदेश में 223 सड़कें बंद हो गई हैं। 

विज्ञापन

व्हाइट क्रिसमस के लिए शिमला व मनाली पहुंचे पर्यटकों को दुश्वारियों का भी सामना करना पड़ा। लाहौल के सिस्सू व कोकसर से अटल टनल रोहतांग तक बर्फ में फंसे 8,500 और कुफरी में फंसे 1,500 सैलानियों को कई घंटों बाद निकाला गया। करीब 10 हजार पर्यटकों को निकालने के लिए पूरी रात रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा। उधर, बर्फबारी के कारण प्रदेश में 356 ट्रांसफार्मर ठप होने के कारण कई इलाकों में ब्लैकआउट हो गया है। पानी की 19 स्कीमें प्रभावित हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश-बर्फबारी के बीच सैलानियों के फंसने के मद्देनजर प्रशासन ने शिमला के ढली से कुफरी और मनाली के सोलंगनाला से लाहौल तक पर्यटकों के निजी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। सिर्फ फोर बाई फोर वाहनों में ही पर्यटकों को आगे भेजा जा रहा है। शिमला में बर्फ को देखते हुए पहली बार ऐसी व्यवस्था की गई। मंगलवार को शिमला के कुफरी, नारकंडा और ऊपरी इलाकों के अलावा चंबा के डलहौजी और भरमौर, मनाली के सोलंगनाला एवं आसपास के क्षेत्रों में हिमपात हुआ। किन्नौर, लाहौल, चंबा और सिरमौर की चोटियों पर बर्फबारी भी जारी रही। शिमला समेत कुल्लू, मंडी, चंबा समेत कई क्षेत्रों में भी बादल बरसे। जलोड़ी दर्रा और चंबा का सचे जोत बंद हो गया है। मनाली शहर में भी बर्फ के फाहे गिरे। वहीं, कुल्लू में साै, चंबा में सात ट्रांसफार्मर ठप पड़े हैं।

विज्ञापन

कहां कितनी बर्फबारी (सेंटीमीटर में)
 
छितकुल 30.0
खदराला 24.0
शिलारू 15.0
जुब्बल 15.0
सांगला  16.5
निचार 10.0
कोकसर 11.2
सोलंगनाला 5.0

कहां कितना न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
 
कुकुमसेरी -6.9
समदो -4.7
कल्पा -2.8
कुफरी -1.5
नारकंडा -2.9
रिकांगपिओ -0.6
भरमौर -0.7
शिमला 1.8
धर्मशाला  5.1

आज और कल मौसम साफ 27-28 को बारिश-बर्फबारी
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार बुधवार, वीरवार को मौसम साफ रहेगा। 27 से फिर मौसम बदलेगा। 27 और 28 को कई इलाकों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मंगलवार को मंडी, ऊना और चंबा समेत विभिन्न इलाकों में कड़ाके की ठंड, जबकि बिलासपुर, सुंदरनगर और मंडी में कोहरा रहा। वीरवार तक बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर और मंडी में भीषण ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भाखड़ा बांध से सटे क्षेत्रों समेत कई इलाकों में घना कोहरा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed