फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Sirmaur Illegal liquor was being made in a closed factory at night a huge stock recovered

Himachal News: कालाअंब में अवैध रूप से शराब बना रहा उद्योग सील, 230 शराब की पेटियां, लेबल और ढक्कन सीज

Sun, 04 May 2025 10:46 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 04 May 2025 10:46 AM IST
सार

राज्य कर एवं आबकारी विभाग की एसआईटी ने जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कला अंब की एक शराब फैक्ट्री में दबिश दी। इस दौरान अवैध शराब का बड़ा जखीरा बरामद किया गया है। 

विज्ञापन
Himachal Sirmaur Illegal liquor was being made in a closed factory at night a huge stock recovered
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AI

विस्तार

राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में बंद उद्योग में अवैध रूप से शराब बनाने का भंड़ाफोड़ किया है। विभाग की 9 सदस्यीय टीम ने शनिवार मध्य रात्रि कार्रवाई को अंजाम देते हुए भारी मात्रा में शराब की पेटियां, लाखों लेबल और ढक्कन सीज किए हैं। इसके अलावा 4500 बल्क लीटर अतिरिक्त एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल (ईएनए) बरामद किया है।

विज्ञापन


एडिशनल कमिश्नर इन्फोर्समेंट राज्य कर एवं आबकारी यूएस राणा ने नाहन में पत्रकार वार्ता में बताया कि विभाग की टीम ने त्रिलोक संस ब्रेवरी एंड डिस्टलरी उद्योग में रात करीब 1:30 बजे दबिश दी। इस दौरान वहां पर रॉयल ब्लू शराब की बाॅटलिंग की जा रही थी। इसके लेबल के ऊपर सेल इन उत्तराखंड लिखा था। टीम ने जब रिकाॅर्ड को चेक किया तो उसके पास शराब बनाने की अनुमति नहीं मिली। बॉटलिंग कार्य में करीब 22 कामगार लगे थे। उनका पंजीकरण भी वैद्य नहीं था।
विज्ञापन





टीम ने रॉयल ब्लू की 230 पेटियां सीज कीं। इसके अलावा ड्राईजीन मैन्यूफेक्चर इन रुद्रपुर उत्तराखंड के 395000 पाए गए लेबल भी सीज किए गए। उन्होंने बताया कि टीम ने शिवालिक वेबरेज चंडीगढ़ एक्साइज के 22 हजार ढक्कन, 4500 बल्क लीटर अतिरिक्त एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल (इएनए) और उद्योग परिसर में खड़े कैंटर से 41 हजार प्लास्टिक पैक बोतल भी बरामद की। इसके अलावा रिकाॅर्ड चेक करने पर देसी शराब के 2100 और अंग्रेजी के 1100 केस अतिरिक्त पाए गए, जिन्हें सीज कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योग प्रबंधन के खिलाफ कालाअंब थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई है। उन्होंने कहा कि विभाग जांच में पता करेगा शराब बनाने के लिए मेटिरियल कहां से, किसकी अनुमति से और तैयार माल कहां-कहां भेजा जा रहा था। निरीक्षण टीम में सहायक आयुक्त अमन सोफत, कुलदीप कुमार, सचिन, एसटीईओ मनोज सहगल और रुपिंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
एडिशनल कमिश्नर इन्फोर्समेंट राज्य कर एवं आबकारी यूएस राणा ने बताया कि उन्हें बीते कुछ दिनों से कालाअंब के एक उद्योग में अवैध रूप से शराब बनाने की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर राज्य टीम ने कार्रवाई की। ऐसे में स्थानीय स्तर पर विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक बीते जनवरी से उद्योग बंद बताया जा रहा है। इसके बावजूद इतनी बड़ी मात्रा में अवैध शराब, लेबल व ईएनए पकड़ा जाना सवाल खड़े कर रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed