फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Rajya Sabha MP Harsh Mahajan said Ramkumar came to me to join BJP due to fear of ED

Himachal News : राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन बोले- ईडी के डर से भाजपा में शामिल होने मेरे पास आए थे रामकुमार

Thu, 18 Sep 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 18 Sep 2025 01:00 AM IST
सार

बद्दी पहुंचे राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने कहा कि दून के विधायक उनके पास चंडीगढ़ में आए थे और भाजपा में शामिल होने के लिए गिड़गिड़ा रहे थे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Rajya Sabha MP Harsh Mahajan said Ramkumar came to me to join BJP due to fear of ED
राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने दून के विधायक रामकुमार चौधरी पर बड़ा हमला किया है। बद्दी में पहुंचे हर्ष महाजन ने कहा कि दून के विधायक उनके पास चंडीगढ़ में आए थे और भाजपा में शामिल होने के लिए गिड़गिड़ा रहे थे। विधायक को लग रहा है कि भाजपा में शामिल होने पर ईडी के छापों से बच जाएंगे, लेकिन उनकी पार्टी ने उन्हें लेने से साफ इन्कार कर दिया। उनके पाप का घड़ा अब भरने लगा है और वह ईडी से नहीं बच पाएंगे।
विज्ञापन


बद्दी के थाना गांव में पीएम मोदी के जन्मदिन पर लगाए गए रक्तदान शिविर में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे महाजन ने कहा कि बीबीएन की खस्ताहाल हालत के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। यहां पर अवैध खनन सरेआम हो रहा है। कांग्रेस के नेता व विधायक स्वयं इसके लिए मैनेज करते हैं और सभी काम योजनाबद्ध तरीके से हो रहा है। वह उद्योगपतियों को धमकाने का कार्य कर रहे हैं और दो हाथों से लूट पर लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब दून के विधायक को कोई नहीं बचा सकता। यहां की जनता से इनके तानाशाही रवैये से इतनी परेशानी है कि वह अब भूल जाएं कि कभी विधायक बन पाएंगे। उन्होंने दावा किया कि आने वाली सरकार भाजपा की होगी और कांग्रेस को कहीं से कोई सीट नहीं मिलने वाली। वह अभी भी इस सरकार को तोड़ सकते हैं, लेकिन चाहते हैं कि इस सरकार की इतनी दुर्गति हो जाए की लोग कांग्रेस का नाम लेना भी पसंद न करें।
विज्ञापन


उन्होंने मंच से कहा कि कांग्रेस के विधायक अवैध खनन में स्वयं जुड़े हुए हैं। इसके चलते यहां पर अवैध खनन बंद हो ही नहीं सकता है। अभी जब वह नालागढ़ से बद्दी की ओर आ रहे थे तो तीन ट्रैक्टर उन्हें अवैध खनन के मिले। कोई इन्हें रोकने वाला नहीं है। खनन माफिया को कांग्रेस के विधायक का आशीर्वाद होने से दिन रात खनन कर रहे है। खनन के चलते बद्दी से नालागढ़ तक मार्ग की भी खस्ताहाल बन गई है। उनकी कार भी गड्ढों के कारण खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हर्ष महाजन का सीएम बनने का ख्वाब कभी नहीं होगा पूरा : राम कुमार
दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा कि हर्ष महाजन के आरोप झूठे हैं। हर्ष महाजन सीएम बनने का ख्वाब देख रहे हैं जो कभी पूरा होने वाला नहीं है। कहा कि वह मुझे भाजपा में शामिल होने के लिए लगातार संपर्क कर रहे थे, लेकिन मैंने इनके ऑफर को ठुकरा दिया। वह कांग्रेस के साथ स्तंभ की तरह खड़े हैं। वह कांग्रेस को तोड़ने का दावा कर रहे हैं तो भाजपा पहले भी जोर लगा चुकी है। अगर कोई कसर और है तो अभी भी मौका है। उनका परिवार 55 साल से व्यापार कर रहा है। पुश्तैनी व्यापारी है और किसी को डरा धमका कर खाने की आदत नहीं है। पूरी उम्र हर्ष महाजन कांग्रेस में रहे और अब बुढ़ापे में कांग्रेस रूपी मां की पीठ में छुरा घोंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed