फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Railing breaks due to car collision in Shimla five people of the same family injured

हिमाचल: शिमला में दिवाली की रात को हादसा, कार की टक्कर से टूटी रेलिंग, फुटपाथ पर सो रहे परिवार के 5 लोग घायल

Tue, 21 Oct 2025 11:30 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 21 Oct 2025 11:30 AM IST
सार

Shimla Car Accident: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दिवाली की रात्रि एक कार की टक्कर से रेलिंग टूटने के बाद एक परिवार के पांच लोग घायल हो गए। पांचों लोग विक्ट्री टनल के समीप फुटपाथ पर सो रहे थे। जानें विस्तार से...

विज्ञापन
Himachal Railing breaks due to car collision in Shimla five people of the same family injured
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी शिमला में दिवाली की रात एक कार की टक्कर से रेलिंग और एक साइन बोर्ड के टूटने के बाद प्रवासी परिवारों के पांच लोग घायल हो गए। इनमें एक महिला और चार माह के मासूम समेत चार बच्चे शामिल हैं। इसमें एक बच्ची की हालात गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


घायलों का आईजीएमसी शिमला में उपचार चल रहा है। सूचना के अनुसार, पांचों लोग विक्ट्री टनल के समीप फुटपाथ पर सो रहे थे। इसी दौरान सोमवार रात 10:15 बजे एक तेज रफ्तार कार ने रेलिंग को जोरदार टक्कर मारी। इससे रेलिंग गिरकर सो रहे लोगों पर जा गिरी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल रिपन पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद पांचों को आईजीएमसी रेफर किया गया। यहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में कैलाश ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ विक्ट्री टनल (बस स्टैंड के रास्ते में) की ओर जा रहा था। तभी एक सफेद रंग की टैक्सी नंबर की गाड़ी तेज गति से गलत दिशा में आई। इसकी टक्कर से रेलिंग और एक लोहे का साइनबोर्ड टूटकर उन पर गिरा। इससे फुटपाथ पर सो रहे सो रहे प्रवासियों के परिवार के पांच लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस हादसे में भेरी (22 वर्ष) पत्नी भैरू, सोना (4 वर्ष) पुत्री भैरू, विशाल (8 वर्ष) पुत्र जमनालाल, माया (6 वर्ष) पुत्री जमनालाल और किशन (4 माह) पुत्र रामलाल शामिल हैं। ये राजस्थान के चित्तोड़गढ़ के रहने वाले हैं और गुब्बारे बेचने का काम करते हैं। पुलिस ने चालक के खिलाफ थाना सदर में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 और 125 (ए) के अधीन मामला दर्ज किया है। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. राहुल राव ने बताया कि हादसे में घायलों को अस्पताल में उपचार चल रहा है, सभी खतरे से बाहर है। बताया जा रहा है कि हादसे की शिकार हुई 22 वर्षीय भेराे गर्भवती भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed