फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh second phase of Atul Maheshwari Scholarship Examination-2024

Himachal Pradesh: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2024 के दूसरे चरण में विद्यार्थियों में दिखा उत्साह

Sun, 17 Nov 2024 06:53 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 17 Nov 2024 06:53 PM IST
सार

अमर उजाला फाउंडेशन की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के दूसरे चरण में विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। दूसरे चरण की इस परीक्षा में 55 फीसदी उपस्थिति रही।

विज्ञापन
Himachal Pradesh second phase of Atul Maheshwari Scholarship Examination-2024
शिमला के लालपानी स्कूल में उजाला द्वारा आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में उपस्थित छात्र। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमर उजाला फाउंडेशन की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का दूसरा चरण रविवार को आयोजित किया गया। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल लालपानी (छात्र) में परीक्षा केंद्र बनाया गया। नौंवी से बारहवीं कक्षा तक के 237 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। सुबह साढ़े ग्यारह से एक बजे तक परीक्षा हुई। इसमें 55 फीसदी उपस्थिति रही। नौंवी के 54, दसवीं के 57, ग्यारहवीं के 71 और बारहवीं कक्षा के 55 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा को लेकर विद्यार्थी उत्साहित दिखे।

विज्ञापन


विद्यार्थी और अभिभावक सुबह नौ बजे ही लालपानी स्कूल में पहुंचने शुरू हो गए थे। जिला शिमला के रोहड़ू, सुन्नी, कुमारसैन, शिमला ग्रामीण सहित जिला कुल्लू के आनी से विद्यार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे। कुछ विद्यार्थी सुबह चार बजे ही परीक्षा देने के लिए अपने घरों से वाहनों में निकल पड़े थे। कुछ रात को ही शिमला पहुंच गए थे। परीक्षा में पहली बार विशेष योग्यता वाले बच्चों के संस्थान ढली से दो छात्र निशांत पांडे ग्यारहवीं कक्षा और आदित्य नौंवी कक्षा राइटर के साथ परीक्षा में अपीयर हुए। उन्होंने केंद्र में बैठकर परीक्षा दी। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति-2024 परीक्षा के आयोजन में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लालपानी के प्रधानाचार्य पवन सोनी और उनके समस्त स्टाफ ने पूरा सहयोग किया। 431 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। इनमें से 237 परीक्षा में अपीयर हुए, जबकि 194 ने परीक्षा में भाग नहीं लिया। दूसरे चरण की इस परीक्षा में 55 फीसदी उपस्थिति रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed