फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Rishi Dhawan Sumit verma said goodbye to red ball cricket Paras will play one or two matches

Himachal Pradesh: ऋषि, सुमित ने लाल गेंद क्रिकेट को कहा अलविदा, पारस खेलेंगे एक-दो मैच

Tue, 04 Feb 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 04 Feb 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के दो क्रिकेटरों ऋषि धवन और सुमित वर्मा ने लाल गेंद से संन्यास ले लिया है। क्रिकेटर अब वह केवल लीग में ही खेलेंगे या फिर कोच बनकर युवा क्रिकेटरों की आगे लाने का काम करेंगे। पढ़ें पूरी खबर... 

विज्ञापन
Himachal Pradesh Rishi Dhawan Sumit verma said goodbye to red ball cricket Paras will play one or two matches
ऋषि धवन और सुमित वर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रणजी सीजन 2024-25 के लीग मुकाबले समाप्त होने के बाद ही हिमाचल प्रदेश के दो क्रिकेटरों ऋषि धवन और सुमित वर्मा ने लाल गेंद से संन्यास ले लिया है। जबकि पारस डोगरा अभी रणजी के नॉकआउट के मुकाबले खेलने के बाद संन्यास ले लेंगे। क्रिकेटर अब वह केवल लीग में ही खेलेंगे या फिर कोच बनकर युवा क्रिकेटरों की आगे लाने का काम करेंगे। 

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश क्रिकेट टीम के कप्तान ऋषि धवन और सुमित वर्मा ने पांच जनवरी 2025 को सीमित ओवर क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। जबकि पारस डोगरा ने भी विजय हजारे ट्राफी का अंतिम लीग मैच खेलने के बाद सीमित ओवर क्रिकेट से संन्यास लिया था। इनमें दो क्रिकेटरों धवन और वर्मा ने लाल गेंद क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया है।
विज्ञापन


हिमाचल की टीम को रणजी का सफर अब समाप्त हो गया है। भविष्य में यह क्रिकेटर कोच बनकर या फिर लीग में अपना हाथ अजमाएंगे। वहीं जम्मू कश्मीर से खेल रहे पालमपुर के पारस डोगरा की टीम ने नॉकआउट में क्वालीफाई किया है। जेएंडके का क्वार्टर फाइनल मुकाबला केरला के साथ होगा। अगर यह मैच जम्मू की टीम जीत जाती है तो पारस डोगरा अगले मैच खेेलेंगे नहीं तो लाल गेंद क्रिकेट को अलविदा कह देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पारस डोगरा और ऋषि धवन ऐसे खिलाड़ी है। जिन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 100 मैच खेले है। इसके अलावा सुमित वर्मा ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में केवल 27 मैच ही खेले है। क्रिकेटर ऋषि धवन ने कहा कि रणजी सीजन का अंतिम लीग मैच खेलने के बाद उन्होंने सभी फार्मेट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। अब वह किसी भी फार्मेट में क्रिकेट नहीं खेलेंगे। उन्होंने कहा कि अभी थोड़ा आराम करेंगे। इसके बाद भविष्य में क्या करना है इसके लिए प्लान तैयार कर रहे है।

पारस डोगरा ने कहा कि उन्होंने क्रिकेट के सभी फार्मेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। अभी उनकी टीम जेएंडके ने रणजी के नॉकआउट में क्वालीफाई किया है। जब तक टीम रणजी के इस सीजन में जीत रही है तब तक कुछ मैच खेलेंगे। इसके बाद उनका क्रिकेट को अलविदा ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed