{"_id":"68a31c56a53840809708a562","slug":"himachal-pradesh-rajya-chayan-aayog-has-released-recruitment-for-various-posts-apply-till-30-september-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Job News: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती, 30 सितंबर तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Job News: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती, 30 सितंबर तक करें आवेदन
Mon, 18 Aug 2025 06:01 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 18 Aug 2025 06:01 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 30 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, हमीरपुर ने विभिन्न विभागों में अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 27 अगस्त 2025 सुबह 10 बजे से 30 सितम्बर 2025 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती के अंतर्गत जिन पदों पर आवेदन मांगे गए हैं, उनमें हॉर्टिकल्चर एक्सटेंशन ऑफिसर, लेबोरेटरी असिस्टेंट, स्टैटिस्टिकल असिस्टेंट, मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नीशियन ग्रेड-दो, फोटो टाइप सेटर ऑपरेटर, प्लेट मेकर (ऑफसेट), फ्लाई बॉय (ऑफसेट), प्रूफ रीडर, कॉपी होल्डर और ऑफसेट ऑपरेटर शामिल हैं। वेतनमान हिमाचल प्रदेश सिविल सेवा (संशोधित वेतन) नियम, 2022 के अनुसार होगा और प्रशिक्षु कर्मचारियों को शुरुआती वेतन का 60 प्रतिशत मानदेय मिलेगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। अन्य किसी भी माध्यम से भेजे गए आवेदन सीधे निरस्त कर दिए जाएंगे। आयोग के सचिव डॉ़ विक्रम महाजन ने कहा कि विस्तृत विज्ञापन, योग्यता, पात्रता शर्तें और आवेदन से संबंधित दिशा-निर्देश आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध हैं।
किस विभाग में कितने पद
बागवानी विभाग में हॉर्टिकल्चर एक्सटेंशन ऑफिसर 38 पद, स्वास्थ्य विभाग में लेबोरेटरी असिस्टेंट के 2, मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नीशियन के 19 पद, भूमि रिकॉर्ड विभाग में स्टैटिस्टिकल असिस्टेंट के तीन पद, प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी विभाग में फोटो टाइप सेटर ऑपरेटर के 5, प्लेट मेकर (ऑफसेट) का एक, फ्लाई बॉय (ऑफसेट) के 3 पद, प्रूफ रीडर के 2, कॉपी होल्डर 1 और ऑफसेट ऑपरेटर के 2 पद भरे जाएंगे।