फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh gets hosting of National Senior Mens Handball Championship

Himachal News: हिमाचल प्रदेश को मिली राष्ट्रीय वरिष्ठ पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी

Fri, 28 Feb 2025 05:41 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 28 Feb 2025 05:41 PM IST
सार

54वीं राष्ट्रीय वरिष्ठ पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल संघ को मिली है।

विज्ञापन
Himachal Pradesh gets hosting of National Senior Mens Handball Championship
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में आयोजित होने वाली 54वीं राष्ट्रीय वरिष्ठ पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल संघ को मिली है। प्रदेश हैंडबॉल संघ के महासचिव नंदकिशोर शर्मा ने बताया कि हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ  इंडिया की रांची में हुई वार्षिक आम बैठक में संघ के प्रदेशाध्यक्ष भरत साहनी और उपाध्यक्ष देशराज ठाकुर ने भाग लिया। दोनों पदाधिकारियों ने इस राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के आयोजन के लिए हिमाचल प्रदेश की मेजबानी को जोरदार ढंग से उठाया। संघ ने 2025-26 सत्र में आयोजित होने वाली पुरुषों की राष्ट्रीय वरिष्ठ हैंडबॉल प्रतियोगिता के आयोजन की मेजबानी हासिल करने में सफलता प्राप्त की है। बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन कुल्लू अथवा सोलन जिला में किया जाएगा, जिसमें देश भर के विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों की 32 टीमें भाग लेंगी।

विज्ञापन


ऑल इंडिया पोस्टल वॉलीबाल प्रतियोगिता में हिमाचल चैंपियन
वीरभद्र सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम कुमारहट्टी में आयोजित ऑल इंडिया पोस्टल वाॅलीबाल प्रतियोगिता में हिमाचल चैंपियन बना। फाइनल में हिमाचल ने पश्चिम बंगाल को 3-1 से मात देकर खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह में शिमला के सांसद सुरेश कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेता-उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. राजीव सैजल, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पूजा ठाकुर, हिमाचल पोस्टल विभाग के निदेशक बिशन सिंह समेत रत्न चंद, हरदेव शर्मा, अनोखे लाल, संजीव शर्मा और रमेश चौहान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed