फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Congress President Pratibha Singh said everyone will have to unite to prevent drug abuse

Himachal News: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह बोलीं- नशे की रोकथाम के लिए सभी को एकजुट होना होगा

Fri, 28 Mar 2025 05:50 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 28 Mar 2025 05:50 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि नशे के खिलाफ सभी को एकजुट होना होगा। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
Himachal Pradesh Congress President Pratibha Singh said everyone will have to unite to prevent drug abuse
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि युवाओं में बढ़ता नशा चिंता की बात है। इसके खिलाफ सभी को एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार इसके खात्मे के लिए प्रतिबद्ध है। नशे की तस्करी व मादक पदार्थों के कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए प्रदेश सरकार ने अब सख्त कानून बनाया है।

विज्ञापन


प्रतिभा सिंह ने कहा कि किसी को भी इस पर कोई भी राजनीति नही करनी चाहिए। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की बहुत ही आवश्यकता है। इसके लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है। उन्होंने कहा कि पुलिस की तत्परता से इस पर काफी हद तक शिकंजा कसा गया है और इसके कारोबारियों की धड़पकड़ भी जारी है।
विज्ञापन


प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा इस जटिल समस्या पर राजनीति कर रही है। युवाओं में बढ़ता नशा आज की समस्या नहीं है। अगर पूर्व भाजपा सरकार ने इस पर कड़ाई से करवाई की होती और सख्त कदम उठाए होते तो शायद प्रदेश में आज यह हालात ही उत्पन्न न होते। प्रतिभा सिंह ने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त किसी भी दोषी को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा। कांग्रेस सरकार ने इसी उद्देश्य के लिए अब सख्त कानून बनाया है, जो बहुत ही सराहनीय कदम है। नशे के आदी युवाओं को इसका परित्याग कर अपना भविष्य सुरिक्षत करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed