फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh CM Sukhu said No fees will be charged from Himachalis visiting Chudhar Temple

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- चूड़धार मंदिर जाने वाले हिमाचलियों से नहीं ली जाएगी कोई फीस

Sun, 04 May 2025 11:59 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 04 May 2025 11:59 AM IST
सार

CM Sukhvinder Singh Sukhu: चूड़धार मंदिर जाने वाले हिमाचल के लोगों से कोई फीस नहीं ली जाएगी। सिर्फ बाहरी लोगों को शुल्क देना होगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Pradesh CM Sukhu said No fees will be charged from Himachalis visiting Chudhar Temple
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि चूड़धार मंदिर जाने वाले हिमाचल के लोगों से कोई फीस नहीं ली जाएगी। इस बारे में दिशाा-निर्देश दिए गए हैं। बाहरी राज्यों के जो लोग आते हैं, वे पानी की बोतलें, चिप्स आदि के पैकेट लेकर जाते हैं। इसलिए उनके लिए शुल्क लगाया गया है। 

विज्ञापन


 वहीं, शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल को कई नाम सुझाए हैं। रजनी पाटिल के साथ शनिवार को सीएम सुक्खू ने चर्चा की और उन्हें कांग्रेस की कार्यकारिणी के लिए कई नामों की जानकारी दी। इससे पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी रजनी से मुलाकात की। उन्होंने भी कार्यकारिणी विस्तार को लेकर उनसे चर्चा की।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार आगामी दिनों में कभी भी कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया जा सकता है। इस संबंध में हाईकमान से इन दोनों नेताओं की शुक्रवार को भी बात हो चुकी है। वहीं, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी हाईकमान को इस संबंध में अपना फीडबैक दे रहे हैं।  वहीं, मुख्यमंत्री नए हेलिकॉप्टर से रविवार को शिमला लौटेंगे। सीएम सुक्खू सोमवार और मंगलवार को दो दिन प्रस्तावित कैबिनेट की बैठकों में हिस्सा लेंगे। ये बैठकें दोपहर 12 बजे होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिन लोगों ने हत्या की उन्हें सबक सिखाएं
नई दिल्ली में पत्रकारों से सीएम सुक्खू ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पर भाजपा गलत आरोप लगाकर उसकी तौहीन कर रही है। देश की आजादी के लिए कांग्रेस ने संघर्ष किया। जिस देश में सुई तक नहीं बनती थी, उसमें बड़े-बड़े उद्योग पंडित नेहरू की नीतियों से लगे। जिस भाखड़ा बांध के लिए पंजाब और हरियाणा लड़ रहे हैं, वह भी पंडित नेहरू की सोच से बना। जिस देश की एकता और अखंडता के लिए इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सरदार बेअंत सिंह और छत्तीसगढ़ में विद्याचरण शुक्ल ने देश की एकता और अखंडता के लिए बलिदान दिया, उन पर गलत टिप्पणी कर भाजपा देश की तौहीन कर रही है। देश में जिस तरह से निर्दोष पर्यटकों की हत्याएं की गईं, उनके परिवार वालों के साथ हम खड़े हैं। सभी लोग चाहते हैं कि जिन लोगों ने हत्या की, उन्हें सबक सिखाएं। देश की सरकार जो भी फैसला लेगी, कांग्रेस उसमें सहयोग करेगी। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी कहा कि देश के प्रधानमंत्री जो भी एक्शन लेंगे, पार्टी उनके साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़ी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed