{"_id":"67e3f622139925b22202049e","slug":"himachal-pradesh-bro-restored-manali-leh-highway-till-patseu-temperature-running-at-minus-10-degrees-2025-03-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal Pradesh: बीआरओ ने पटसेउ तक बहाल किया मनाली-लेह हाईवे, शून्य से माइनस 10 डिग्री में चल रहा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Pradesh: बीआरओ ने पटसेउ तक बहाल किया मनाली-लेह हाईवे, शून्य से माइनस 10 डिग्री में चल रहा तापमान
Thu, 27 Mar 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा
अशोक राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)।
अशोक राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 27 Mar 2025 05:00 AM IST
सार
बीआरओ ने केलांग की तरफ से पटसेउ तक मनाली-लेह मार्ग को बहाल कर दिया है। समुद्रतल से करीब 13,000 फुट ऊंचाई वाले इस क्षेत्र में दिन का तापमान शून्य से माइनस 10 डिग्री चल रहा है।
विज्ञापन
सीमा सड़क संगठन की मशीनरियां मार्ग को बहाल करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सर्दी का मौसम छंटते ही सामरिक मार्ग मनाली-लेह मार्ग को बहाल करने का कार्य तेज हो गया है। सीमा सड़क संगठन केलांग की तरफ से पटसेउ तक हाईवे को बहाल कर दिया है। बीआरओ ने करीब 50 किमी तक बर्फ को हटा दिया है। सीमा सड़क संगठन ने खराब मौसम और कठिन परिस्थितियों के बावजूद पटसेउ तक सामरिक मार्ग से बर्फ को हटा दिया है। बीआरओ ने अतिरिक्त मशीनों के साथ जवानों को भी तैनात किया है। समुद्रतल से करीब 13,000 फुट ऊंचाई वाले इस क्षेत्र में रोजाना बर्फबारी का दौर जारी है।
विज्ञापन
यहां दिन का तापमान शून्य से माइनस 10 डिग्री चल रहा है। मार्ग की बहाली के लिए सीमा सड़क संगठन के दीपक और हिमांक प्रोजेक्ट ने पूरी ताकत लगा दी है, लेकिन ऊपरी इलाकों में मौसम लगातार खराब रहने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीते सालों में मार्च महीने से जिस्पा से दारचा होते हुए सरचू तक बर्फ हटाने का काम शुरू हो जाता था, लेकिन इस बार मार्च तक हिमपात होने के कारण बर्फ हटाने का काम भी देरी से हुआ। बताया जा रहा है कि दारचा से आगे मनाली-लेह मार्ग पर 40 से 50 फुट तक ऊंची हिमखंड की दीवारें बनी हैं। जिन्हें काट कर हटाना बड़ी चुनौती है। बीआरओ के मुताबिक बीते साल मनाली-लेह सड़क को 23 अप्रैल को खोल दिया गया था। इस बार देर से हुई बर्फबारी के कारण अभियान में भी देरी से शुरू हुआ।
विज्ञापन
मार्ग के खुलने से लाहौल के साथ लद्दाख में पर्यटन कारोबार में तेजी आती है। वहीं चीन अधिकृत तिब्बत बॉर्डर से स्टे चौकियों तक सेना की आवाजाही भी इसी रास्ते से होती है। जानकारी के अनुसार पटसेउ से आगे सड़क पर पांच से बारह फुट तक बर्फ जमी हुई है। केलांग से लेह की दूरी 370 किमी है जबकि केलांग से 98 किमी दूर सरचू हिमाचल की अंतिम सीमा है। जहां तक बीआरओ का 70 आरसीसी बर्फ को हटाएगी।
मिशन सरचू के लिए सीमा सड़क संगठन के 70 आरसीसी ने लगभग 12 मशीनों के साथ बड़ी संख्या में जवानों को तैनात कर रखा है। फिलहाल संगठन ने पटसेउ तक सड़क को बहाल कर दिया है। मौसम अनुकूल रहा तो जल्द सरचू तक सड़क बहाल कर दी जाएगी- मेजर तेजस, ओसी 70 आरसीसी
मिशन सरचू के लिए सीमा सड़क संगठन के 70 आरसीसी ने लगभग 12 मशीनों के साथ बड़ी संख्या में जवानों को तैनात कर रखा है। फिलहाल संगठन ने पटसेउ तक सड़क को बहाल कर दिया है। मौसम अनुकूल रहा तो जल्द सरचू तक सड़क बहाल कर दी जाएगी- मेजर तेजस, ओसी 70 आरसीसी