फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh became the first state to distribute ration by scanning face know in detai

Himachal Pradesh: चेहरा स्कैन कर राशन वितरण करने वाला पहला राज्य बना हिमाचल प्रदेश, जानें विस्तार से

Sun, 06 Jul 2025 12:47 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 06 Jul 2025 12:47 PM IST
सार

हिमाचल देश देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां सस्ते राशन की दुकानों में उपभोक्ताओं का चेहरा स्कैन कर राशन दिया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Pradesh became the first state to distribute ration by scanning face know in detai
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सस्ते राशन की दुकानों में उपभोक्ताओं का चेहरा स्कैन कर राशन वितरित करने की व्यवस्था लागू करने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य बन गया है। प्रदेश सरकार के डिजिटल टेक्नोलॉजी एंड गवर्नेंस विभाग (डीडीटीजी) ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को राशन वितरित करने के लिए आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन प्रणाली की शुरुआत की है।

विज्ञापन


डीडीटीजी ने इसके लिए एक मोबाइल एप तैयार किया है। इसकी मदद से डिपो संचालक राशन कार्ड धारकों का सत्यापन आसानी से कर पा रहे हैं। अब तक सत्यापन ओटीपी या बायोेमीट्रिक के माध्यम से किया जाता था, लेकिन इन प्रक्रियाओं में मैसेज डिलीवरी न हो पाने और यूआईडीएआई में बायोेमीट्रिक मिलान में समस्याएं पेश आ रही थीं। डिपो संचालकों को भी इस समस्या के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नई फेस अथेंटिकेशन प्रणाली इन समस्याओं को दूर कर पात्र लोगों का सत्यापन डिपो संचालक के स्मार्टफोन में लगे कैमरे से चेहरे की स्कैनिंग से करती है। नई व्यवस्था लागू होने से नेटवर्क कनेक्टिविटी और बायोमीट्रिक हार्डवेयर पर निर्भरता खत्म हो गई है।
विज्ञापन


सस्ता राशन लेने वाले लोगों को ओटीपी या बायोमीट्रिक से सत्यापन में पेश आ रही समस्या के समाधान के लिए डिजिटल टेक्नोलॉजी एंड गवर्नेंस विभाग ने फेस स्कैन की सुविधा शुरू की है। बीते एक सप्ताह में इस सुविधा का लाभ लेकर राशन लेने के एवज में प्रदेश के लोग करीब 54,861 रुपये का भुगतान कर चुके हैं। - गोकुल बुटेल, प्रधान सलाहकार मुख्यमंत्री नवाचार, डिजिटल तकनीक एवं शासन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed