फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Police will present challan in the court in a week in the MLA Hansraj case

हिमाचल: विधायक हंसराज मामले में एक हफ्ते में न्यायालय में चालान पेश करेगी पुलिस, पोक्सो एक्ट में दर्ज है मामला

Wed, 03 Dec 2025 09:03 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 03 Dec 2025 09:03 PM IST
सार

चुराह के विधायक हंसराज और युवती के मामले में पुलिस न्यायालय में चालान पेश कर सकती है। वहीं, युवती ने विधायक को कांग्रेस-भाजपा की शरण होने के आरोप लगाते हुए अब मुख्यमंत्री पर भी सवाल दाग दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Police will present challan in the court in a week in the MLA Hansraj case
चुराह विस क्षेत्र के विधायक हंसराज (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चुराह के विधायक हंसराज और युवती के मामले में सप्ताह भर में न्यायालय में पुलिस चालान पेश कर सकती है। विधायक पर चुराह की एक युवती ने आरोप लगाया कि जब वह नाबालिग थी तो विधायक ने उसका शारीरिक शोषण किया। साथ ही महिला थाना में आकर युवती ने विधायक पर प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

विज्ञापन


इसके तहत पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच करते हुए अपने स्तर पर किहार क्षेत्र के रेस्ट हाउस और चंडीगढ़ स्थित होटल से भी जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए हैं। वहीं, विधायक को न्यायालय से अग्रिम जमानत मिल चुकी है। उधर, डीएसपी रंजन शर्मा ने बताया कि पुलिस किसी भी प्राथमिकी दर्ज होने के 60 दिन में न्यायालय में चालान पेश करना होता है। आगामी सप्ताह में पुलिस इस मामले में न्यायालय में चालान पेश कर सकती है।
विज्ञापन


चुराह मामला: अब युवती के आरोप- विधायक को कांग्रेस-भाजपा दे रहीं शरण
चुराह के विधायक डॉ. हंसराज को पोक्सो एक्ट में जमानत मिलने के सप्ताह बाद एक बार फिर आरोप लगाने वाली युवती ने सोशल मीडिया में सामने आई है। युवती ने विधायक को कांग्रेस-भाजपा की शरण होने के आरोप लगाते हुए अब मुख्यमंत्री पर भी सवाल दाग दिया है। कहा कि बीजेपी-कांग्रेस भी उसके साथ खड़ी है। आरोप लगाया कि विधायक के लोग कह रहे हैं कि सीएम ने विधायक को फोन कर सरंक्षण देने का आश्वासन दिया है। युवती ने कहा कि सीएम ऐसी बात कह रहे हैं तो सरासर गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक ने चुराह में भष्टाचार फैलाया है। अब वह पैसे के बल पर मामले से जुड़े सबूत मिटाने ओर गवाहों के बयान बदलवाने का भी प्रयास कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed