{"_id":"68387da7449af10a1605c61c","slug":"himachal-police-officers-will-give-farewell-party-to-dgp-atul-verma-today-his-retirement-is-on-31st-may-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: डीजीपी अतुल वर्मा को आज विदाई पार्टी देंगे पुलिस अधिकारी, 31 मई को होनी है सेवानिवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: डीजीपी अतुल वर्मा को आज विदाई पार्टी देंगे पुलिस अधिकारी, 31 मई को होनी है सेवानिवृत्ति
Fri, 30 May 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 30 May 2025 05:00 AM IST
सार
पुलिस महानिदेशक अतुल वर्मा को सम्मानित करने के लिए आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों में वीरवार को पुलिस अधिकारी दिन भर लगे रहे। 31 मई को अतुल वर्मा की सेवानिवृत्ति होनी है। ऐसे में शुक्रवार को सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में विदाई पार्टी दी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक अतुल वर्मा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पुलिस महानिदेशक अतुल वर्मा को सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में शुक्रवार को विदाई पार्टी दी जाएगी। उच्च पुलिस अधिकारियों को इस बाबत सूचित कर दिया गया है। अतुल वर्मा को सम्मानित करने के लिए आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों में वीरवार को पुलिस अधिकारी दिन भर लगे रहे। 31 मई को अतुल वर्मा की सेवानिवृत्ति होनी है। ऐसे में संभावना है कि 31 मई को छुट्टी से लौटकर अतुल वर्मा पद ग्रहण करने के बाद ही सेवानिवृत्त होंगे। पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत मामले में अतुल वर्मा को सरकार ने छुट्टी पर भेजा है। विजिलेंस के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी को डीजीपी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
प्रदेश के तीन उच्च अधिकारियों को छुट्टी पर भेजने के मामले को लेकर इन दिनों राजनीति खूब गरमाई हुई है। बीते दिनों राज्य सरकार ने अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा से सभी विभाग वापस लेकर अन्य अधिकारियों को सौंप दिए हैं। इन्हें छुट्टी पर भेजा गया है। इनके अलावा पुलिस महानिदेशक अतुल वर्मा और एसपी शिमला संजीव गांधी को भी छुट्टी पर भेजा गया है। यह अधिकारी कब तक छुट्टी पर भेजे गए हैं। इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में इसका उल्लेख नहीं होने से इन अधिकारियों के वापस कार्यालय लौटने को लेकर अलग-अलग तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। डीजीपी अतुल वर्मा की 31 मई को सेवानिवृत्ति होनी है, ऐसे में क्या वो छुट्टी के बीच ही सेवानिवृत्त होंगे या पद ग्रहण करेंगे। इसको लेकर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी स्पष्ट तौर पर कुछ भी कहने से गुरेज कर रहे हैं। प्रदेश में इस तरह का यह पहला मामला देखने को मिला है। उधर, छुट्टी पर चल रहे तीनों उच्च अधिकारी शिमला में ही हैं।
विज्ञापन