फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Police Constable Recruitment Syllabus Of 90 Marks Released Negative Marking

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: दो घंटे की परीक्षा में सुलझाने होंगे 90 सवाल, निगेटिव मार्किंग भी होगी; जानें सब

Mon, 18 Nov 2024 06:41 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 18 Nov 2024 06:41 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट है। भर्ती की लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों को 90 प्रश्नों का जवाब देना होगा। ध्यान रहे ग्राउंड टेस्ट पास करने वालों की लिखित परीक्षा होगी। जानें सभी अपडेट्स खबर में...

विज्ञापन
Himachal Police Constable Recruitment Syllabus Of 90 Marks Released Negative Marking
हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा का सिलेबस जारी हो गया है। दो घंटे की लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों को 90 प्रश्नों का जवाब देना होगा। 1,088 पदों के लिए 1.36 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। ग्राउंड टेस्ट पास करने वालों की लिखित परीक्षा होगी। ऑफलाइन बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रकार की लिखित परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी।

विज्ञापन


पुलिस विभाग में यह भर्ती विशेष कांस्टेबल पदनाम में की जा रही है। चयनित विशेष पुलिस कांस्टेबलों को नशे की रोकथाम का काम दिया जाएगा। भर्ती परीक्षा पास करने वालों का डोप टेस्ट भी होगा। 18 से 25 वर्ष की आयु के अभ्यर्थी भर्ती के लिए पात्र हैं। चयनित विशेष पुलिस कांस्टेबलों को लेवल तीन में 20200-64000 रुपये के पे बैंड में वेतन मिलेगा। शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण से युक्त शारीरिक परीक्षण हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग की ओर से निर्धारित और संचालित किया जाएगा, जो आयोग को ऊंचाई के लिए दिए गए अंकों के साथ योग्य उम्मीदवारों की सूची प्रदान करेगा।

विज्ञापन

ऐसा होगा लिखित परीक्षा का प्रारूप
राज्य लोकसेवा आयोग ने सोमवार को कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए जारी सिलेबस में बताया कि अंग्रेजी के 20, हिंदी के 20, गणित के 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। इन तीनों विषयों के सवाल दसवीं कक्षा के स्तर के होंगे। इसके अलावा रिजनिंग के 10 और सामान्य ज्ञान के 20 अंक तय किए गए हैं।

अब तक सबसे ज्यादा आवेदन
पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए अब तक सबसे अधिक आवेदन हुए हैं। कांस्टेबल भर्ती में पुरुषों के 708 और महिला कांस्टेबल के 380 पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed