फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pakistan flag posted on WhatsApp status works for gas supply in Shimla case registered

Himachal Pradesh: व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाया पाकिस्तान का झंडा, शिमला में गैस सप्लाई का करता है काम; मामला दर्ज

Sun, 11 May 2025 11:56 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो/संवाद/ शिमला/बद्दी (सोलन)
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद/ शिमला/बद्दी (सोलन) Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 11 May 2025 11:56 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक कश्मीरी युवक ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर पाकिस्तान का झंडा लगाया। जिसके बाद पुलिस को जैसे ही ये जानकारी मिली तो केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Himachal Pakistan flag posted on WhatsApp status works for gas supply in Shimla case registered
एफआईआर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राजधानी शिमला में एक कश्मीरी को अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर पाकिस्तान का झंडा लगाना महंगा पड़ गया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। युवक की पहचान आदिल मगरे, अनंतनाग जम्मू कश्मीर के रहने वाले के रूप में हुई है। युवक शिमला में गैस सप्लाई का काम करता है। पुलिस ने थाना सदर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 197 (1) केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पाकिस्तान के समर्थन की पोस्ट पर युवक किया पुलिस के हवाले
नालागढ़ के बघेरी के समीप कुल्हाड़ी गांव के एक युवा ने अपने इंस्टाग्राम पर खालिस्तान और पाकिस्तान के समर्थन में नारे की पोस्ट डाली है। इसकी सूचना मिलते ही बजरंग दल व हिंदू संगठनों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर हिंदू सगंठनों ने थाने के बाहर नारेबाजी भी की। बजरंग दल के डीडी राणा, नालागढ़ ट्रक सोसायटी के प्रधान जितेंद्र ठाकुर, जितेंद्र राणा, मनोज राणा, संदीप ठाकुर, बिंदू समेत बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नालागढ़ थाने में युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को लेकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजरंग दल के अध्यक्ष डीडी राणा ने कहा कि कुल्हाड़ी के एक युवक ने अपने इंस्टाग्राम पर कई दिन से खालिस्तान व पाकिस्तान समर्थन की पोस्ट डाली हुई थी। इसकी भनक लगते ही लोगों ने शिकायत नालागढ़ थाने में की। एएसपी अशोक वर्मा ने मामला दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। 

देश विरोधी वीडियो चलाने पर कुल्लू में एक आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना कुल्लू के तहत एक कश्मीरी व्यक्ति की ओर से सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी वीडियो शेयर कर भारतीय सेना और सरकार के खिलाफ एजेंडा चलाने की शिकायत दर्ज हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है। 

जानकारी के अनुसार देवभूमि जागरण मंच के महासचिव ने पुलिस में शिकायत दी है। इसमें कहा कि मोहम्मद फारुख नामक फेसबुक आईडी से देश विरोधी, सेना विरोधी, हिंदू विरोधी तथा प्रधानमंत्री विरोधी वीडियो शेयर करके वायरल किए गए हैं। शनिवार को देवभूमि जागरण मंच के पदाधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव चौहान से मिले और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

इस दौरान मंच के अध्यक्ष क्षितिज सूद व महासचिव यशपाल शर्मा ने कहा कि यह व्यक्ति रामशिला में एक दुकान करता है। देशवासी एकजुट और भारतीय सेना के साथ खड़े हैं। मगर कुछ ऐसे लोग सेना का मनोबल गिराने का काम कर रहे हैं। एएसपी कुल्लू संजीव चौहान ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed