फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News wedding procession of four brothers will be taken out today Kamrau village history

Himachal News: गिरिपार की पंचायत कमरऊ में अनोखी शादी, संयुक्त परिवार के 4 भाइयों की एक साथ निकलेगी बरात

Sat, 07 Dec 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा सुरेश तोमर, संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
सुरेश तोमर, संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 07 Dec 2024 05:00 AM IST
सार

ऐतिहासिक कमरऊ पंचायत में शनिवार को एक ही घर से चार बारातें निकलेंगी। ध्यान रहे कि नब्बे के दशक में इस गांव को एशिया के सबसे अमीर गांवों की सूची में शामिल किया गया था। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal News wedding procession of four brothers will be taken out today Kamrau village history
चार भाइयों की एक साथ निकलेगी बारात। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आधुनिक युग में पहाड़ी प्रदेश में भी संयुक्त परिवार बिखरते जा रहे है। लेकिन, गिरिपार क्षेत्र के कई गांव आज भी सदियों पुरानी संयुक्त परिवार की परंपरा कायम है। ऐसा ही एक उदाहरण कमरऊ पंचायत मेें शनिवार को देखने को मिलेगा। सात दिसंबर को एक ही परिवार से एक साथ चार चचेरे भाइयों की बरात निकलेगी।

विज्ञापन

बता दें कि गिरिपार क्षेत्र का कमरऊ गांव खनन क्षेत्र के लिए देशभर में काफी चर्चित रहा है। नब्बे के दशक में इस गांव को एशिया के सबसे अमीर गांवों की सूची में शामिल किया गया था। अब कमरऊ गांव एक और अनूठी पहल के लिए चर्चा में आ गया है। पंचायत प्रधान मोहन ठाकुर, भरत ठाकुर, दिनेश शर्मा व कंवर सिंह ने बताया कि 7 दिसंबर को एक नया इतिहास लिखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमरऊ के मुनाणा गांव से एक ही घर से चार बरातें निकलेंगी। गांव के एक संयुक्त परिवार में चार भाई मदन तोमर, रामलाल तोमर, सूरत सिंह व पूरण तोमर हैं। इस संयुक्त परिवार ने इस वर्ष चारों बेटों का विवाह करवाने का फैसला लिया। इस दौरान सबसे बड़े भाई मदन सिंह के पुत्र अजय का विवाह गांव मकड़ाना निवासी उमा से होने जा रहा है।

विज्ञापन

रामलाल तोमर उर्फ गटू के दो पुत्रों राहुल का विवाह नघेता निवासी बबली (अंजू) से तथा रोहित का विवाह दंदोग निवासी बबीता (बोबी) से तथा सूरत सिंह के पुत्र विजय उर्फ सचिन का विवाह गोरखूवाला निवासी दीपा के साथ हो रहा है।

प्रदेशभर में संभवत: ऐसा पहला मामला
केंद्रीय हाटी समिति अध्यक्ष डॉ. अमीचंद कमल, महासचिव कुंदन सिंह शास्त्री, पूर्व सिरमौर ट्रक यूनियन अध्यक्ष चतर सिंह ठाकुर, खजान सिंह, अतर सिंह नेगी, डॉ. मोही राम चौहान, रामकिशन, इंद्र सिंह व दीपचंद तोमर ने बताया कि पूरे प्रदेश व जिले में शायद ऐसा पहली बार होने जा रहा है।

केंद्रीय हाटी समिति महासचिव कुंदन सिंह शास्त्री, उदय शर्मा, शेर सिंह ठाकुर व इंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि संयुक्त परिवार का यह अनूठा उदाहरण है। गिरिपार में 50 से अधिक सदस्यों वाले संयुक्त परिवार हैं, जिनका एक ही चूल्हा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed