{"_id":"67bef2e080135da0e4089c31","slug":"himachal-news-two-youths-from-punjab-arrested-for-chitta-business-in-manali-hotel-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: मनाली में चिट्टा कारोबारी पंजाब के दो युवक गिरफ्तार, मनाली पुलिस ने होटल में दबिश देकर दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: मनाली में चिट्टा कारोबारी पंजाब के दो युवक गिरफ्तार, मनाली पुलिस ने होटल में दबिश देकर दबोचे
Wed, 26 Feb 2025 04:26 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 26 Feb 2025 04:26 PM IST
सार
मनाली के होटल से पुलिस ने चिट्टा कारोबारी दो युवकों को दबोचा है। दोनों से 29.700 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पर्यटन नगरी मनाली में पुलिस ने चिट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। चिट्टे का कारोबार करने वाले दो युवकों को पुलिस ने एक होटल में धर दबोचा। दोनों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया है। उन्हें अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। दोनों से 29.700 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। वह यह खेप कहां से लेकर आए? पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम पुमिस की टीम गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि नगर नियोजन विभाग के कार्यालय के समीप होटल तिरुपति क्लासिक के कमरा नंबर 106 में पंजाब के दो युवक ठहरे हैं। दोनों किराए पर लिए कमरों से परचून में चिट्टा बेचने का धंधा कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने कमरा नंबर 206 में दबिश दी।
विज्ञापन
तलाशी लेने पर कमरे मे लकड़ी की कुर्सी पर एक नीले रंग के पिट्ठू बैग में 29.700 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने एनडीपीएस की धारा 21, 29 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में 21 वर्षीय समरगिल पुत्र लखविंद्र सिंह गांव नंगली तहसील व जिला अमृतसर, पंजाब और 21 वर्षीय समीर गिल पुत्र विकटर गांव राजासान्सी तहसील अजनाला जिला अमृतसर को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन