फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Tomato hits century peas reach Rs 250 per kg Vegetable prices skyrocket during Navratri

Himachal News: टमाटर ने लगाया शतक, मटर पहुंचा 250 रुपये किलो; नवरात्र में सब्जियों के दामों ने छुआ आसमान

Tue, 08 Oct 2024 07:43 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/धर्मपुर/शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/धर्मपुर/शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 08 Oct 2024 07:43 PM IST
सार

मंगलवार को राजधानी शिमला के अलावा सोलन में टमाटर की कीमतें 80 से 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गईं। एक हफ्ता पहले टमाटर 40 रुपये बिक रहा था। टमाटर तो लाल हुआ ही पड़ा है साथ में अन्य सब्जियों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Himachal News Tomato hits century peas reach Rs 250 per kg Vegetable prices skyrocket during Navratri
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

त्योहारी सीजन में लोगों की जेब पर महंगाई की मार पड़नी शुरू हो गई है। सब्जियों के दाम आम आदमी की पहुंच से बाहर होने लगे हैं। मंगलवार को राजधानी शिमला के अलावा सोलन में टमाटर की कीमतें 80 से 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गईं। एक हफ्ता पहले टमाटर 40 रुपये बिक रहा था।

विज्ञापन


वहीं धर्मपुर बाजार में मटर के दाम 200-250 रुपये किलोग्राम तक पहुंच गए हैं। जबकि गोभी 50-60 रुपये किलो पहुंच गई है। ऐसे में भोजन की थाली से मटर व अन्य सब्जियां धीरे-धीरे गायब होनी शुरू हो गई हैं। कई लोग अब फ्रोजन पैकेट खरीद रहे हैं। धर्मपुर में सब्जी कारोबारी केदार दत्त, विजय शर्मा, संजीव ने बताया कि मटर के रेट अधिक हो गए हैं। मटर महंगा होने के कारण खरीद कम हो गई है। होटल मालिक वेद गर्ग, दीपक गुप्ता, कमल ठाकुर ने बताया कि होटलों में मटर के स्थान पर फ्रोजन मटर से काम चलाना पड़ रहा है।

विज्ञापन

सब्जी मंडी दाम बाजार दाम
टमाटर  21-79 80-100
शिमला मिर्च 70 80-90
फ्रांस बिन 51 70
बंद गोभी 27-30 40-50
फूल गोभी 15-45 60-70
हरा धनिया 130-150 200
मटर 125-130 200-250
बैंगन 15-30 50
कद्दू  18-25 40
आलू 18-33 40-60
भिंडी 22-25 40
घीया 20-25 40
प्याज 44-47 70
करेला 30-35 60

नोट: सभी दाम रुपये प्रतिकिलो हैं।
 

मांग के अनुसार सप्लाई कम होने से बढ़े दाम
मंगलवार को लोअर बाजार सब्जी मंडी में टमाटर 70 से 75 रुपये प्रतिकिलो थोक भाव में बिका। वहीं रिटेल में 80 से 100 रुपये प्रति किलो तक बिका। इसके अलावा मटर 160, प्याज 60 और शिमला मिर्च 80 से 100 रुपये प्रतिकिलो तक बिकी। सब्जी विक्रेता शेर सिंह ने बताया कि इन दिनों मंडी में टमाटर की मांग ज्यादा बढ़ गई है। मांग के अनुसार सप्लाई कम पहुंच रही है जिसके चलते दाम बढ़ रहे हैं। सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान विश्वेश्वर नाथ ने बताया कि दिवाली के बाद नासिक से टमाटर की नई फसल की सप्लाई शुरू हो जाएगी, इसके बाद टमाटर के भाव कम हो जाएंगे। इन दिनों केवल हिमाचल में ही टमाटर की फसल बची है, जिसके चलते आपूर्ति कम हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed