Himachal News: सीएम सुक्खू के घर के बेहद करीब दिखे संदिग्ध ड्रोन, मचा हड़कंप; लोगों ने घरों की लाइटें की बंद
Drone Seen In Nadaun : हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के पैतृक निवास के बेहद करीब अति संवेदनशील स्थल पर भी काफी देर तक एक ड्रोन उड़ता हुआ देखा गया, जहां उनकी वयोवृद्ध माता सहित अन्य परिजन भी घर में रह रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस थाना नादौन के तहत गौना, सेरा, माझियार सहित साथ लगते क्षेत्रों में ड्रोन देखे जाने की सूचना से देर शाम हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों से सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच के लिए रवाना हो गई है। क्षेत्र में आसमान में चार ड्रोन उड़ते हुए दिखे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के पैतृक निवास के बेहद करीब अति संवेदनशील स्थल पर भी काफी देर तक एक ड्रोन उड़ता हुआ देखा गया, जहां उनकी वयोवृद्ध माता सहित अन्य परिजन भी घर में रह रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Himachal News: दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई विवाहित महिला, आरोपी मायके के गांव का, रिश्ते में लगता है चाचा
स्थानीय लोगों ने घरों की लाइटें आदि तुरंत बंद कर दीं। करौर पंचायत के पूर्व उप प्रधान संजीव कुमार और मुख्यमंत्री की गृह पंचायत अमलेहड़ की प्रधान सोनिया ठाकुर ने बताया कि पहले यह ड्रोन सेरा गांव के ऊपर उड़ते हुए देखे गए। जिनमें से एक गौना की ओर, एक माझयार की ओर और एक कोहला गांव की ओर बहुत तेज गति से जाता हुआ देखा गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक एक ड्रोन क्रैश हो गया है। हालांकि पुलिस की तरफ से अभी तक इसकी पुष्टि नही हुई है। थाना प्रभारी नादौन निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया है तथा मामले की जांच आरंभ कर दी गई है। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि डीएसपी और स्थानीय थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर भेजे गए हैं। मामले में जांच की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.