फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Order to release 50 percent of arrears to senior pensioners

Himachal News: वरिष्ठ पेंशनरों को 50 फीसदी बकाया एरियर जारी करने के आदेश, 15 अगस्त को सीएम ने की थी घोषणा

Wed, 28 Aug 2024 10:28 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 28 Aug 2024 10:28 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा की गई घोषणा के अनुरूप वित्त विभाग ने बुधवार को बुजुर्ग पेंशनरों की बकाया एरियर को लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन
Himachal News Order to release 50 percent of arrears to senior pensioners
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 75 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों को बकाया एरियर का 50 प्रतिशत जारी करने के आदेश जारी किए हैं। इनका शेष पेंशन एरियर बकाया 45 प्रतिशत है। 55 फीसदी पहले ही दे दिया है। यानी अब 22.50 प्रतिशत एरियर दिया जाएगा। इतना ही शेष बचेगा। यह आदेश राज्य सरकार के प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार ने जारी किए हैं।

विज्ञापन


जिन पेंशनभोगियों ने अगस्त में 75 साल की उम्र पूरी कर ली है, उन्हें इसका लाभ मिलेगा। इसके साथ ही इन्हें कुल एरियर में से कुल बकाया राशि का 77.5% का भुगतान कर दिया जाएगा। यह एक जनवरी 2016 से मिल रहे पेंशन लाभों के तहत देय होगा। यह किस्त सितंबर 2022 और मार्च 2024 की पिछली किस्तों के बाद दी जा रही है। नवीनतम भुगतान पेंशन या पारिवारिक पेंशन बकाया के शेष बचे 45% का 22.50% का होगा। पेंशन संवितरण प्राधिकरण (पीडीए) यह सुनिश्चित करेंगे कि बकाया भुगतान को अंतिम रूप देने से पहले पहले से अधिक भुगतान की गई पेंशन राशि को समायोजित किया जाए। अगस्त 2024 तक संवितरण पूरा हो जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इसकी घोषणा 15 अगस्त को देहरा में की थी। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 75 साल से अधिक आयु के सभी पेंशनरों को इस वित्त वर्ष के अंत तक सारा बकाया एरियर जारी करने की घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed