{"_id":"67362af08da743cd2c056d51","slug":"himachal-news-order-to-pay-hptdc-liabilities-within-48-hours-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPTDC: एचपीटीडीसी की देनदारियां 48 घंटे में चुकाने के आदेश, इन बुकिंग के लिए देनी होगी 80 फीसदी एडवांस पेमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPTDC: एचपीटीडीसी की देनदारियां 48 घंटे में चुकाने के आदेश, इन बुकिंग के लिए देनी होगी 80 फीसदी एडवांस पेमेंट
Thu, 14 Nov 2024 10:23 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 14 Nov 2024 10:23 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने प्राइवेट पार्टियों से 48 घंटे के भीतर रिकवरी के आदेश दिए हैं। आदेशों में स्पष्ट कहा कि यदि सरकारी विभाग एचपीटीडीसी की बकाया राशि का भुगतान नहीं करते हैं तो इसके लिए वह न्यायालय की अवमानना के लिए जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
एचपीटीडीसी का होटल पीटरहॉफ।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) ने निजी पार्टियों से 48 घंटे के भीतर रिकवरी के आदेश जारी किए हैं। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के 12 नवंबर के आदेशों के तहत इसे लेकर निगम के प्रबंध निदेशक राजीव कुमार ने सभी होटल यूनिट प्रबंधकों को आदेश जारी किए हैं। उन्होंने अपने आदेशों में स्पष्ट कहा कि सरकारी विभागों, बोर्ड और निगमों से जो पैसे की रिकवरी करनी है, उसे 30 नवंबर तक पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन
यदि सरकारी विभाग एचपीटीडीसी की बकाया राशि का भुगतान नहीं करते हैं तो इसके लिए वह न्यायालय की अवमानना के लिए जिम्मेदार होंगे। पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक राजीव कुमार ने साफ किया कि भविष्य में शादी समारोह और पार्टियों के होटल तभी दिए जाएंगे, जब उस कार्यक्रम की 80 फीसदी पेमेंट का अग्रिम भुगतान होगा। यदि ऐसा नहीं किया तो इसके लिए संबंधित यूनिट के अधिकारी जिम्मेदार होंगे और उनसे रिकवरी की जाएगी। पर्यटन विकास निगम के होटलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के एवज में देनदारियां न चुकाने के कारण निगम का घाटा बढ़ता जा रहा है। घाटा अधिक होने की वजह से निगम अपने कर्मचारियों व पेंशनर की देनदारी नहीं चुका पा रहा।
विज्ञापन
सरकारी विभागों और निजी आयोजकों पर 30 करोड़ बकाया
पर्यटन विकास निगम का सरकारी विभागों और निजी आयोजकों पर करीब 30 करोड़ रुपये बकाया है। सरकारी विभागों से निगम को 2 करोड़ 45 लाख वसूलने हैं, जबकि निजी आयोजकों से करीब 59 लाख बकाया है। निगम ने 7 नवंबर तक सरकारी विभागों से करीब 1 करोड़ 68 लाख वसूल कर दिए हैं। निजी आयोजकों से भी करीब 47 लाख रुपये की रिकवरी की गई है।
विज्ञापन