फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News NHAI restored National Highway Five by building 70 meters of road

Himachal News: एनएचएआई ने 70 मीटर सड़क बना नेशनल हाईवे-पांच किया बहाल, अब मंडियों की ओर रवाना हुआ सेब

Sun, 08 Sep 2024 07:06 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, भावानगर (किन्नौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, भावानगर (किन्नौर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 08 Sep 2024 07:06 PM IST
सार

शुक्रवार रात से बाधित नेशनल हाईवे-पांच रविवार शाम चार बजे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हुआ।

विज्ञापन
Himachal News NHAI restored National Highway Five by building 70 meters of road
निगुलसरी में एनएचएआई ने नए सिरे से तैयार की 70 मीटर सड़क। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

किन्नौर जिले के निगुलसरी में लोगों की दुश्वारियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार रात से बाधित नेशनल हाईवे-पांच रविवार शाम चार बजे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हुआ। एनएचएआई ने 70 मीटर नई सड़क बनाकर एनएच को आवाजाही के लिए बहाल किया। इससे हजारों ग्रामीणों, पर्यटकों और सेना के जवानों ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन


वहीं, सेब की गाड़ियों मंडियों में रवाना होने से बागवानों ने राहत की सांस ली। हालांकि, रविवार दोपहर तक हजारों लोग परेशानियां झेलते रहे। गौर हो कि देश सीमा को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे-पांच निगुलसरी में भूस्खलन और भूमि धंसने के कारण शुक्रवार रात को बाधित हो गया था। शनिवार को दिनभर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। इस कारण हजारों लोगों को यातायात करने में भारी परेशानियां झेलनी पड़ीं। भारी बारिश के कारण तरांडा की ओर से भूमिगत जल के कारण एनएच-पांच धंस गया था और करीब 70 मीटर सड़क का हिस्सा दरक गया था।
विज्ञापन


रविवार दोपहर तक बाधित नेशनल हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। वहीं, हजारों लोगों ने करीब आधे किलोमीटर का पैदल सफर कर बाधित मार्ग को पार किया। दोपहर तक जिले की 73 पंचायतों सहित काजा और स्पीति वैली का संपर्क कटा रहा। वहीं, सुबह छह बजे से ही एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) की चार मशीनें और करीब 15 मजदूर बाधित मार्ग को बहाल करने में जुटे रहे। भूमि धंसने से प्रभावित क्षेत्र में प्राधिकरण ने नए सिरे से 70 मीटर सड़क का निर्माण किया है। रविवार शाम चार बजे बाधित मार्ग यातायात के लिए बहाल हुआ। मार्ग बहाल होते ही सड़क के दोनों ओर फंसे वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई। वहीं, मार्ग बहाल होने के बाद जिले के सेब बागवानों और किसानों ने भी राहत पाई है। जिले में अब सेब सीजन जोर पकड़ेगा, जबकि मार्ग बाधित होने से बागवानों ने सेब तुड़ान रोक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूमि धंसने से प्रभावित क्षेत्र में 70 मीटर सड़क का निर्माण कर दिया है। अब एनएच पर वाहनों की बराबर आवाजाही हो रही है। जिले के लोग से निगुलसरी में सावधानी से सफर करें- सतीश जोशी, कनिष्ठ अभियंता, एनएचएआई

निगुलसरी में एनएच बहाल होने के बाद शिमला की ओर निगम की बसों की आवाजाही शुरू हो गई है। इससे पूर्व यात्रियों को टांसमिट कर भेजा जा रहा था- सुमन नेगी, अड्डा प्रभारी, परिवहन निगम

रुनंग नाले में बाढ़ से एनएच बंद
जिला किन्नौर में शनिवार रात हुई बरसात के कारण एनएच-पांच रुनंग नाले में बाढ़ आ गई। इस कारण एनएच सुबह सात बजे तक बाधित रहा। इसके अलावा पागल नाला में बाढ़ से दो घंटे और नाथपा में भी भूस्खलन के कारण सुबह आठ बजे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed