फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Muslim community itself demolished illegal construction in Mandi Masjid

Mandi Masjid: मंडी की मस्जिद में मुस्लिम समुदाय ने खुद तोड़ा अवैध निर्माण, लोनिवि की जमीन पर किया था कब्जा

Sun, 15 Sep 2024 07:49 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 15 Sep 2024 07:49 PM IST
सार

मंडी में रविवार को पुलिस और राजस्व विभाग की मौजूदगी में मुस्लिम समुदाय ने मस्जिद के बाहर पीडब्ल्यूडी की जमीन से अवैध निर्माण हटाया।

विज्ञापन
Himachal News Muslim community itself demolished illegal construction in Mandi Masjid
मंडी के जेल रोड स्थित मस्जिद के अवैध निर्माण के ढांचे को गिराते मुस्लिम समुदाय के लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुस्लिम समुदाय ने मंडी के जेल रोड स्थित मस्जिद में अवैध निर्माण गिराने का काम शुरू कर दिया है। रविवार को पुलिस और राजस्व विभाग की मौजूदगी में समुदाय ने मस्जिद के बाहर पीडब्ल्यूडी की जमीन से अवैध निर्माण हटाया। 10 सितंबर को लोक निर्माण विभाग ने निशानदेही करके यहां अवैध निर्माण पाया था। इसके बाद समुदाय ने एक दीवार को तोड़ने का काम शुरू कर दिया, लेकिन हिंदू संगठनों के प्रदर्शन के चलते अगले दिन काम रोक दिया गया।

विज्ञापन


12 सितंबर को आयुक्त कोर्ट ने मस्जिद में बनी दो अवैध मंजिलें गिराने के आदेश दिए। कोर्ट के अवैध मंजिलें गिराने के फैसले के तीसरे दिन रविवार को मुस्लिम समुदाय ने मस्जिद के बार टॉयलेट और उसके बाद बनी टंकी को गिरा दिया। ये लोक निर्माण विभाग की जमीन पर बने थे। आयुक्त कोर्ट के फैसले के अनुसार मस्जिद की अवैध मंजिलों को आगामी दिनों में गिराया जाना है। बता दें कि फैसले से एक दिन पहले 11 सितंबर को मुस्लिम वेलफेयर कम्युनिटी के प्रधान ने नगर निगम मंडी में खुद अवैध निर्माण हटाने की हामी भरी थी।

विज्ञापन

सकोडी चौक पर तैनात की है पुलिस
12 सितंबर को आयुक्त कोर्ट के फैसले के बाद मस्जिद को पूरी तरह से सील कर दिया गया था। यहां पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि मस्जिद के बाहर किसी अप्रिय घटना को देखते हुए पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। मुस्लिम समुदाय ने खुद ही अवैध निर्माण हटाना शुरू कर दिया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर रख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed