{"_id":"682c7047713db99ca60da4f8","slug":"himachal-news-mp-bhardwaj-met-shah-in-delhi-raised-demand-for-paramilitary-force-training-center-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: दिल्ली में शाह से मिले सांसद भारद्वाज, पैरामिलिट्री फोर्स ट्रेनिंग सेंटर की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: दिल्ली में शाह से मिले सांसद भारद्वाज, पैरामिलिट्री फोर्स ट्रेनिंग सेंटर की उठाई मांग
Tue, 20 May 2025 05:36 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 20 May 2025 05:36 PM IST
सार
भाजपा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से उनके दिल्ली स्थित कार्यालय में मुलाकात की और हिमाचल प्रदेश के कई विषयों को लेकर केंद्रीय मंत्री से चर्चा की।
विज्ञापन
डॉ. राजीव भारद्वाज अमित शाह को पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के कई विषयों को लेकर चर्चा की। कहा कि चंबा जिला जम्मू-कश्मीर से सटा क्षेत्र है और संवेदनशील है। यहां किसी भी पैरामिलिट्री फोर्स का कोई ट्रेनिंग सेन्टर स्थायी रूप से खोला जाना चाहिए।
विज्ञापन
भारद्वाज ने बताया कि केंद्रीय मंत्री से यह मुलाकात हिमाचल प्रदेश की सुरक्षा सीमाओं को लेकर महत्वपूर्ण रही। चंबा जिला के डलहौजी एवं चुराह की सीमा से लगते क्षेत्रों में एसपीओ सेवाएं दे रहे हैं। एसपीओ का मानदेय बहुत कम है। इस विषय में केंद्रीय मंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा। भारद्वाज ने बताया शाह ने कहा कि सहानुभूतिपूर्वक इस विषय पर केंद्र सरकार विचार करेगी।
विज्ञापन