फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News HPTDC MD Rajeev Kumar won silver medal in shooting championship

Himachal News: एचपीटीडीसी के एमडी राजीव कुमार ने शूटिंग चैंपियनशिप में जीता रजत पदक

Sun, 04 May 2025 04:33 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 04 May 2025 04:33 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के भोपाल में खेली जा रही 12वीं कुमार सुरेंद्र सिंह मैमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप के 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल मास्टर्स वर्ग में एचपीटीडीसी के प्रबंध निदेशक डॉ. राजीव कुमार ने रजत पदक जीता है।

विज्ञापन
Himachal News HPTDC MD Rajeev Kumar won silver medal in shooting championship
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के प्रबंध निदेशक डॉ. राजीव कुमार - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के प्रबंध निदेशक डॉ. राजीव कुमार ने मध्यप्रदेश के भोपाल में खेली जा रही 12वीं कुमार सुरेंद्र सिंह मैमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप के 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल मास्टर्स वर्ग में रजत पदक जीता है। राजीव कुमार भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं। नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित शूटिंग चैंपियनशिप 22 अप्रैल से शुरू हुई है और 5 मई तक चलेगी। डॉ. राजीव कुमार मेमोरी एंड एग्जाम टेक्निक विषय के भी विशेषज्ञ हैं और सेमीनारों के माध्यम से युवाओं को उपयोगी टिप्स भी दे चुके हैं। राजीव कुमार को इस उपलब्धि के लिए पर्यटन निगम के चेयरमैन आरएस बाली और निगम कर्मचारियों ने बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed