{"_id":"677391c18740270af404e47b","slug":"himachal-news-cm-sukhu-said-modern-pet-scan-mri-machines-will-be-installed-in-igmc-tanda-2024-12-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- आईजीएमसी, टांडा में लगेंगी आधुनिक पैट स्कैन, एमआरआई मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- आईजीएमसी, टांडा में लगेंगी आधुनिक पैट स्कैन, एमआरआई मशीनें
Tue, 31 Dec 2024 12:10 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 31 Dec 2024 12:10 PM IST
सार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक पैट स्कैन और एमआरआई मशीनें स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्य सुविधा का लाभ के लिए अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों और मशीनरी की खरीद पर पर 1,570 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बीमारी जांच और उपचार के लिए प्रतिवर्ष 9.50 लाख मरीज प्रदेश से बाहर जाते हैं, जिससे सकल घरेलू उत्पाद में 1,350 करोड़ रुपये का नुकसान होता है। यह एक गंभीर विषय है। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि चिकित्सा महाविद्यालयों को न्यूरोलॉजी, ओन्कोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स और अन्य विभागों में रॉबोटिक सर्जरी की सुविधा के साथ स्तरोन्नत किया जा रहा है।
विज्ञापन
इससे चिकित्सकों का कार्यभार कम होगा और उपचाराधीन मरीज भी लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक पैट स्कैन और एमआरआई मशीनें स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में 300 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त कैंसर केयर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भी स्थापित किया जाएगा। इसमें राज्य की पहली साइकलोट्रॉन मशीन के साथ रेडिएशन और न्यूक्लियर मेडिसिन थैरेपी की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
इस केंद्र में कैंसर के मरीजों के लिए 150 बिस्तरों की सुविधा भी होगी। मुख्यमंत्री ने इन अस्पतालों में स्पेशिएलिटी बैड और 69 स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन और सुदृढ़ीकरण के निर्देश दिए ताकि मरीजों को राज्य में गुणवत्तायुक्त उपचार सुविधा मिल सके। इससे सेकेंडरी केयर, आपातकालीन सेवाएं, उपकरण सुविधाएं व सुरक्षा मापदंड, अग्निशमन अधोसंरचना और आंतरिक गतिशीलता में सुधार सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं भी सुदृढ़ होगी।
विज्ञापन
Trending Videos
अस्पतालों में मॉडयूलर ऑपरेशन थियेटर बनेंगे, मेडिकल टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा
सीएम ने कहा कि उपचार सुविधाएं बढ़ाने के लिए जोनल अस्पताल, क्षेत्रीय व जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में इन-हाउस लेबोरेटरी स्थापित करने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। कार्य योजना के तहत जोनल और सिविल अस्पतालों में मॉडयूलर ऑपरेशन थियेटर स्थापित किए जाएंगे। प्रदेश सरकार के इन प्रयासों के फलस्वरूप मरीजों को उपचार के लिए प्रदेश से बाहर नहीं जाना पड़ेगा और राज्य में मेडिकल टूरिज्म को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
सीएम ने कहा कि उपचार सुविधाएं बढ़ाने के लिए जोनल अस्पताल, क्षेत्रीय व जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में इन-हाउस लेबोरेटरी स्थापित करने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। कार्य योजना के तहत जोनल और सिविल अस्पतालों में मॉडयूलर ऑपरेशन थियेटर स्थापित किए जाएंगे। प्रदेश सरकार के इन प्रयासों के फलस्वरूप मरीजों को उपचार के लिए प्रदेश से बाहर नहीं जाना पड़ेगा और राज्य में मेडिकल टूरिज्म को भी प्रोत्साहन मिलेगा।