फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Case against three people including former MLA And BJP Leader Chaitanya Sharma on charges of fraud

Himachal News: धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा सहित तीन लोगों के खिलाफ केस, जानें मामला

Mon, 18 Nov 2024 10:47 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, गगरेट (ऊना)।
संवाद न्यूज एजेंसी, गगरेट (ऊना)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 18 Nov 2024 10:47 PM IST
सार

पूर्व में विधायक व वर्तमान में भाजपा नेता चैतन्य शर्मा व उनके दो कारिंदों पर गगरेट पुलिस थाना में धोखाधड़ी व आपराधिक षड्यंत्र रचने का मामला दर्ज करवाया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Case against three people including former MLA And BJP Leader Chaitanya Sharma on charges of fraud
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

गगरेट से कांग्रेस विधायक रहे और वर्तमान में भाजपा नेता चैतन्य शर्मा व उनके दो कारिंदों पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। भद्रकाली गांव के एक ठेकेदार ने उनके खिलाफ लोक निर्माण विभाग में काम दिलाने की एवज में आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप लगाकर गगरेट पुलिस थाना में धोखाधड़ी व आपराधिक षड्यंत्र रचने का मामला दर्ज करवाया है। गगरेट पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


भद्रकाली गांव के सरकारी ठेकेदार सुरेंद्र कुमार भोला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह जनवरी 2024 में गगरेट के तत्कालीन विधायक चैतन्य शर्मा से उनके निवास स्थान अभयपुर में मिले। उन्होंने विधायक को लोक निर्माण विभाग में कोई काम दिलाने का आग्रह किया। इस पर विधायक ने कहा कि इस बारे में उनके सहयोगी महेश यादव व हर्षित तिवारी से मिलें। मैं उन्हें बोल देता हूं। वे जैसा कहें आप वैसा करें। सुरेंद्र कुमार भोला के अनुसार चैतन्य शर्मा के कहे अनुसार पहली फरवरी वर्ष 2024 को वह सुबह के समय तत्कालीन विधायक चैतन्य शर्मा के निवास स्थान पर जाकर महेश यादव व हर्षित तिवारी से मिले।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि काम के बदले आठ लाख रुपये देने होंगे। महेश यादव व हर्षित तिवारी ने उसे एसबीआई का अकाउंट नंबर दिया और कहा कि छह लाख रुपये इसमें डाल दो और दो लाख रुपये कैश देने होंगे। उन्होंने उसी दिन उत्तराखंड के इस अकाउंट में केनरा बैंक की दौलतपुर चौक शाखा से छह लाख रुपये डाल दिए और दो लाख रुपये महेश यादव व हर्षित तिवारी को तत्कालीन विधायक के घर जाकर नकद दिए। सुरेंद्र कुमार भोला का आरोप है कि पैसे देने के बावजूद उसे लोक निर्माण विभाग में कोई ठेका नहीं दिलाया गया, न ही पैसे वापस दे रहे हैं। डीएसपी डाॅ. वसुधा सूद का कहना है कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे खिलाफ राजनीतिक साजिश : चैतन्य
पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा का कहना है कि यह मेरे खिलाफ एक राजनीतिक साजिश है। मुझे न तो पैसे दिए गए और न ही मेरे किसी खाते में पैसे जमा करवाए गए। अगर किसी ने कोई पैसे लिए हैं, तो कानून के अनुसार उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। यह मेरे खिलाफ षड्यंत्र है, लेकिन हम इसके खिलाफ लड़ेंगे। ऐसे लोगों के खिलाफ मानहानि का केस करेंगे। कहा की पुलिस विभाग को भी बिना जांच पड़ताल के केस दर्ज नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed