फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Car fell into drain near Nerwa four injured

Himachal News: नेरवा के समीप कार नाले में गिरी, चार घायल, कुपवी से चौपाल जा रहे थे, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 13 Jan 2025 07:53 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, नेरवा (रोहड़ू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नेरवा (रोहड़ू)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 13 Jan 2025 07:53 PM IST
सार

सोमवार सुबह गांव दियांडली के पास करीब साढ़े दस बजे एक कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। जानकारी के अनुसार, मारुति ऑल्टो कार में पांच लोग सोमवार सुबह कुपवी से चौपाल जा रहे थे। हादसे में चार घायल हैं जबकि एक पूरी तरह सुरक्षित है। 

विज्ञापन
Himachal News Car fell into drain near Nerwa four injured
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

नेरवा बाजार से कुछ दूरी पर गांव दियांडली के पास सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे एक कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। इस दुर्घटना में चार लोग घायल हुए हैं, जबकि एक व्यक्ति पूरी तरह सुरक्षित है। जानकारी के अनुसार, मारुति ऑल्टो कार में पांच लोग सोमवार सुबह कुपवी से चौपाल जा रहे थे। दियांडली के पास चालक के नियंत्रण खोने से कार नाले में जा गिरी।

विज्ञापन


दुर्घटना के समय वहां से गुजर रहे अन्य वाहनों की सवारियों और गांव वासियों ने घायल लोगों को नाले से सड़क तक पहुंचाया। उसके बाद हादसे की सूचना नेरवा पुलिस थाने में दी गई। लोगों ने घायलों को अपनी गाड़ियों में सिविल अस्पताल नेरवा पहुंचाया। सिविल अस्पताल नेरवा में घायलों को प्राथमिक उपचार प्रदान करने के बाद भागमल पुत्र मस्त राम, दिव्यांश पुत्र भागमल, प्रियंका पुत्री भागमल और वनिता पत्नी सुरेश सभी निवासी गांव जोड़ना, तहसील चौपाल, जिला शिमला को शिमला रेफर कर दिया, जबकि कार में सवार पांचवें व्यक्ति सुरेश को कोई चोट नहीं आई।
विज्ञापन


स्थानीय प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार नेरवा अर्जुन सिंह परमार ने अस्पताल जाकर प्रत्येक घायल को पांच हजार रुपये तत्काल सहायता के रूप में प्रदान किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी चौपाल सुशांत शर्मा ने बताया कि हादसे के कारणों का पता किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed