{"_id":"6787cb15ae55257ce8015d51","slug":"himachal-news-an-amount-of-rs-50-crore-released-for-bulk-drug-park-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: बल्क ड्रग पार्क के लिए 50 करोड़ रुपये की राशि जारी, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: बल्क ड्रग पार्क के लिए 50 करोड़ रुपये की राशि जारी, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने दी जानकारी
Wed, 15 Jan 2025 08:20 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 15 Jan 2025 08:20 PM IST
सार
उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान बुधवार को बल्क ड्रग पार्क की राज्य कार्यान्वयन एजेंसी की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की पांचवीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने बल्क ड्रग पार्क के लिए 50 करोड़ रुपये की राशि जारी की है।
विज्ञापन
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान (फाइल फोटो)।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने बल्क ड्रग पार्क के लिए 50 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। पार्क के प्रथम चरण में साइट विकास, चारदीवारी, आंतरिक सड़कों के लिए 460 करोड़ रुपये की लागत से निविदा जारी करने की मंजूरी दी गई है। 1400 एकड़ भूमि में से प्रथम चरण में 800 एकड़ भूमि विकसित की जाएगी। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने यह जानकारी बुधवार को बल्क ड्रग पार्क की राज्य कार्यान्वयन एजेंसी की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की पांचवीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जीरो लिक्विड डिस्चार्ज (जेडएलडी), स्टीम जेनरेशन और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के निर्माण, संचालन और रखरखाव को इंजीनियरिंग खरीद और निर्माण मॉडल पर एकल बोली में एक साथ जोड़ा जाएगा। उन्होंने परियोजना प्रबंधन परामर्श फर्म को इन तकनीकी उपयोगिताओं के संचालन और रखरखाव के मापदंड तैयार करने के भी निर्देश दिए। उद्योग मंत्री ने बल्क ड्रग पार्क के विशेषज्ञों का एक सलाहकार पैनल गठित करने के भी निर्देश दिए, ताकि पार्क के निर्माण में उनकी भूमिका को नजरअंदाज न किया जा सके।
विज्ञापन
उन्होंने निविदा दस्तावेजों की तकनीकी बोली की जांच के लिए मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग, हमीरपुर क्षेत्र की अध्यक्षता में एक तकनीकी समिति गठित करने को कहा। इससे पहले उद्योग विभाग के निदेशक यूनुस ने बल्क ड्रग पार्क से संबंधित हाल के विकास को दर्शाते हुए एक विस्तृत प्रस्तुति दी। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग आरडी नजीम, एमडी एचपीएसआईडीसी राजेश्वर गोयल, अतिरिक्त सीईओ उद्योग तिलक राज शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें।
विज्ञापन