{"_id":"66fd6cee42cf92ed0d098ac3","slug":"himachal-news-after-leopard-attack-goat-died-and-owner-also-died-sirmaur-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: तेंदुए के हमले के बाद बकरी की मौत तो मालिक ने भी तोड़ा दम, जानें कहां का है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: तेंदुए के हमले के बाद बकरी की मौत तो मालिक ने भी तोड़ा दम, जानें कहां का है मामला
Wed, 02 Oct 2024 09:25 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, संगड़ाह (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, संगड़ाह (सिरमौर)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 02 Oct 2024 09:25 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में बकरी पर एक तेंदुए ने हमला कर दिया। जिसे बाद बकरी की मौत हो गई। वहीं, बकरी के मालिक को इससे काफी आघात पहुंचा। जिसके बाद मालिक की भी मौत हो गई। पढ़ें पूरा मामला...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्राम पंचायत शिबपुर के गांव अरट में शिरगुल देवता के मुख्य पुजारी लायक राम शर्मा का बुधवार को हृदय गति रुकने के कारण निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 62 वर्षीय लायक राम शर्मा अपनी बकरियां चराने के लिए जंगल गए हुए थे जहां उसकी एक बकरी पर तेंदुए ने हमला कर दिया परंतु लायक राम शर्मा ने तेंदुए से अपनी बकरी को छुड़ा लिया। इसमें कुछ समय के उपरांत बकरी ने दम तोड़ दिया। इससे लायक राम शर्मा को काफी अघात पहुंचा।
विज्ञापन
इसके बाद लायक राम अपनी बकरियां लेकर घर की ओर जा रहे थे कि रास्ते में अचानक उनके सीने में दर्द उठा तथा बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद ग्रामीणों ने निजी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संगड़ाह पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लायक़ राम शर्मा के निधन से समूचे क्षेत्र में शोक लहर व्याप्त है।
विज्ञापन